Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण की मांग को लेकर लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का एक मई से अनिश्चित कालीन अनशन।

Laxman Singh Bisht

Fri, Apr 18, 2025

सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण की उठी मांग। दूषित पानी पीने को मजबूर जनता।गर्मी बढ़ने के साथ-साथ लोहाघाट नगर में पेयजल की समस्या दिनों दिन विकराल रूप लेते जा रही है ।जिस कारण नगर की जनता काफी परेशान है ।नगर के विकास व नगर की समस्याओं के समाधान के लिए गठित लोहाघाट विकास संघर्ष समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा ने कहा लोहाघाट नगर में पेयजल की समस्या वर्षों से बनी हुई है ।नगर की जनता लोहावती का दूषित पानी पीने को मजबूर है ।लेकिन शासन प्रशासन के द्वारा पेयजल समस्या के समाधान के लिए कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है ।जबकि समस्या मुख्यमंत्री से लेकर जिलाधिकारी तक के संज्ञान में हैपर उसके बावजूद समाधान नहीं किया जा रहा है। सिर्फ डीपीआर पर लाकर योजना को छोड़ दिया गया है।गोरखा ने कहा अगर जल्द नगर की पेयजल समस्या का समाधान नहीं किया गया तो लोहाघाट विकास संघर्ष समिति एक मई से जनता को साथ लेकर एसडीएम कार्यालय लोहाघाट में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर देगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। कहा जानकारी समिति के द्वारा जिलाधिकारी चंपावत को दी जा चुकी है । गोरखा ने बताया नगर की पेयजल समस्या का एकमात्र समाधान है सरयू लिफ्ट पेयजल योजना जिसकी घोषणा मुख्यमंत्री के द्वारा की गई है। संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि जल्द अपनी घोषणा पर कार्य शुरू कर नगर की जनता को राहत पहुंचाएं ।कहा यह एक जन आंदोलन है राजनेतिक नही समिति ने नगर की जनता से अधिक से अधिक संख्या मे आकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।इस दौरान पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भूपाल सिंह मेहता, शैलेंद्र राय, आनंद अधिकारी ,प्रहलाद सिंह मेहता ,डीडी पांडे,लोकेश पांडे, राज किशोर शाह, दीपक शाह, अजय गोरखा ,रमेश बिष्ट, अनंत शाह गोपाल, कनौजिया आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें