Tuesday 28th of July 2026

ब्रेकिंग

दून:नंदा की चौकी में मात्र 12 घंटे के भीतर बहाल हुआ आवागमन

लोहाघाट:प्राधिकरण का लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने किया विरोध दर्ज कराई आपत्ति।

लोहाघाट:अखिलतारिणी मेले का लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा।

चम्पावत में भारी बारिश की चेतावनी, 29 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

डीएम के निर्देश पर जीआईसी लोहाघाट में लगेगी हाई मास्ट लाइट। जगमग होगा परिसर

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:अनुप्रिया राय की यूपीएससी में आल इंडिया रैंक 254 लगातार तीसरी बार यूपीएससी किया क्रैक ।

Laxman Singh Bisht

Fri, Mar 6, 2026

अनुप्रिया राय की यूपीएससी में आल इंडिया रैंक 254 लगातार तीसरी बार यूपीएससी किया क्रैक ।लोहाघाट की अनुप्रिया राय ने यूपीएससी परीक्षा को लगातार तीसरी बार क्रैक का इतिहास बनाया है । अनुप्रिया की इस शानदार सफलता पर पूरे लोहाघाट क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अनुप्रिया राय ने इस बार यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया 254 रैंक हासिल की है। अनुप्रिया राय लोहाघाट के कलीगाव की रहने वाली है। अनुप्रिया के पिता मुकुल राय व माता श्रीमती किरण राय लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में फार्मासिस्ट के पद पर तैनात है।यूपीएससी 2023 में अनुप्रिया भारतीय डाक सेवा में चयनित हुई थी। 2024 में अनुप्रिया ने 189 रैंक हासिल की थी। इस वर्ष 254 रैंक हासिल की है। अनुप्रिया की इस शानदार सफलता पर क्षेत्र वासियों ने अनुप्रिया उनके परिजनों को शुभकामनाएं दी है।

जरूरी खबरें