Monday 27th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने लोगों को निशुल्क अधिवक्ता प्रदान करने की दी जानकारी

लोहाघाट:नशा नहीं खेल चुनो थीम पर झूमाधुरी सीजन 6 फुटबॉल प्रतियोगिता जारी।

लोहाघाट:युवा पवन ने टनकपुर से 120 किलोमीटर दौड़कर कर शारदा का जल चढ़ाया हरेश्वर महादेव में।

लोहाघाट: कलश यात्रा के साथ मां अखिलतारिणी मेले का 28 जुलाई को होगा शुभारंभ 29 को होगा मुख्य मेला।

लोहाघाट:गुरुकुलम एकेडमी में छात्र परिषद का गठन, नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली नेतृत्व एवं सेवा की शपथ

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:मांगों को लेकर आशा हड़ताल पर। मांगे पूरी न होने पर चुनाव बहिष्कार व आंदोलन की चेतावनी।

Laxman Singh Bisht

Thu, Feb 12, 2026

मांगों को लेकर आशा हड़ताल पर। मांगे पूरी न होने पर चुनाव बहिष्कार व आंदोलन की चेतावनी।

मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन व 2027 चुनाव बहिष्कार की धमकीलोहाघाट।35 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय और राजकीय कर्मचारी घोषित करने व कार्य स्थल पर आशाओं को सम्मान देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर आज प्रदेश की आशा कार्यकर्ता एक दिवसीय धरना दे रही है। चंपावत जिले के लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में आज गुरुवार को आशा कार्यकर्ती संगठन जिला अध्यक्ष सरस्वती पुनेठा के नेतृत्व में आशाओं ने मांगों को लेकर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में धरना दिया। जिस कारण अस्पताल में आशाओं के द्वारा किए जाने वाले कार्य पूरी तरह प्रभावित रहे। जिस कारण अल्ट्रासाउंड के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं को काफी दिक्कत उठानी पड़ी। आशा कार्यकत्री संगठन जिला अध्यक्ष सरस्वती पुनेठा ने कहा आज मागो को लेकर चंपावत जिले की समस्त आशाएं हड़ताल पर है ।कहा आशा स्वास्थ्य विभाग की रीड मानी जाती है और सरकार के द्वारा दिए गए कार्यों को पूरी ईमानदारी से करती है और उसके बावजूद भी सरकार के द्वारा उनका शोषण किया जा रहा है और न आशाओं को सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा सरकार आशाओ को 35 हजार रुपए महीना मानदेय दे, आशाओ को राज्य कर्मचारी घोषित करें तथा कार्य स्थल पर आशाओं को उचित सम्मान दिया जाय कहां आशाएं लंबे समय से मांग कर रही है पर कोई सुध उनकी नहीं ली जा रही है जबकि आशाएं शिशु मातृ मृत्यु दर कम करने , गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड करने तथा डेस्क में कार्य करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। आशाओं ने चेतावनी देते हुए कहा अगर उनकी मांगों को सरकार पूरा नहीं करती है तो आशाएं 2027 विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने के साथ-साथ उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। कहा मुख्यमंत्री के द्वारा आश्वासन दिए जाने के बावजूद भी आज तक आशाओं की मांगे पूरी नहीं की गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आशाओं की मांगों को पूरी करने की मांग की। इस दौरान पदमा प्रथोली, रीना सिंह,लक्ष्मी देवी, आयशा, हेमा कलोनी ,सावित्री देवी ,ममता देवी ,पार्वती ,मंजू देवी ,रितु ,चंद्रकला ,पुष्पा बोहरा, रेखा, हेमा जोशी ,अनीता पुजारी ,दीपा धोनी ,रेखा ,बसंती ,प्रियंका सहित कई आशाएं मौजूद रही।

जरूरी खबरें