रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:राईकोट मे शादी विवाह में कॉकटेल पार्टी पर लगा प्रतिबंध। शराब पीने पर लगेगा 10 हजार का जुर्माना।
Laxman Singh Bisht
Thu, Mar 5, 2026
राईकोट मे शादी विवाह में कॉकटेल पार्टी पर लगा प्रतिबंध। शराब पीने पर लगेगा 10 हजार का जुर्माना।
धार्मिक आयोजनो में शराब पीकर आने वाले देव डांगरो पर होगी कठोर कार्रवाई।
गांव मे सार्वजनिक स्थानों पर नहीं होगा जुआ। ना बिकेगी शराब
लोहाघाट की निकटवर्ती ग्राम सभा राईकोट मे ग्राम हित में ग्राम प्रधान सरोज कुवर व ग्रामीणों ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए है। ग्राम प्रधान सरोज कुवर की अध्यक्षता तथा गिरीश कुवर के संचालन तथा प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप कुवर के नेतृत्व में आज हुई बैठक में ग्राम हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप कुवर व गिरीश कुवर ने बताया। सामूहिक बैठक में ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं जिनमें अब से गांव के मंदिरों या किसी भी पूजा पाठ के दौरान कोई भी देव डांगर शराब पीकर आता हैं तो उन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी, शादी बारात ,नामकरण, जनेऊं, वार्षिक या अन्य कोई भी आयोजन गांव में हो तो घर को कोई भी ग्रामीण खाना लेकर नहीं जाएगा जिनको भी निमंत्रण होगा वह व्यक्ति आयोजन स्थल पर ही भोजन करेगा। शादी बारातों व अन्य आयोजनों में कॉकटेल पार्टी व ओपन बार नहीं लगाया जाएगा खुले स्थान में कोई भी व्यक्ति शराब नहीं पिएगा ।अन्यथा संबंधित पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। तथा जो भी परिवार सार्वजनिक बर्तनों को खाना बनाने हेतु आयोजनों में लेकर जाएंगे वह परिवार गांव के सार्वजनिक कोष में 1100 रुपए जमा करेंगे जमा हुई धनराशि से गांव के विकास के लिए कार्य किया जाएगा इसके अलावा गांव के अंदर कोई भी व्यक्ति जुआ नहीं खेलेगा पकड़े जाने पर प्रति व्यक्ति 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा तथा गांव में अगर किसी भी परिवार में कोई कार्यक्रम आयोजित होते हैं तो वहां भी कोई भी ग्रामीण जुआ नहीं खेलेगा तथा गांव मे कोई भी व्यक्ति शराब नहीं बेचेगा। कहा नियम न मानने पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा इन नियमों का उद्देश्य गांव से बुराइयों को दूर करना तथा अन्य ग्राम सभाओ को जागरूक करना है। उन्होंने बताया इन नियमों पर सभी ग्रामीणों के द्वारा अपनी सहमति दी गई है तथा स्वागत किया है। वहीं बैठक के सफल आयोजन के लिए ग्राम प्रधान सरोज कुवर ने समस्त ग्रामीणों को धन्यवाद दिया है कहा शराब व जुआ सामाजिक कुरीतिया है। गांव में हुए इस निर्णय पर मातृशक्ति ने खुशी जाहिर की है। बैठक में अंकित सिंह कुवर ,क्षेत्र पंचायत उमा कुवर ,प्रकाश सिंह , नारायण सिंह ,जगदीश सिंह, मोहन सिंह ,पवन सिंह ,अमित सिंह ,उमेश सिंह ,भरत सिंह ,अंकित अमित करायत,रविंद्र सिंह ,बलवंत सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। वहीं क्षेत्र में इस जनहित के निर्णय के लिए राईकोट कुंवार ग्राम सभा की सराहना हो रही है।