Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

सूचना

: लोहाघाट:जानलेवा बना नगर पालिका का नाली के ऊपर रखा पटाल तीन बाइक सवार गिरकर हुए चोटिल

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 10, 2024
जानलेवा बना नगर पालिका का नाली के ऊपर रखा पटाल तीन बाइक सवार गिरकर हुए चोटिल लोहाघाट नगर पालिका के द्वारा पुनेठा पेट्रोल पंप से शीतला माता मंदिर मार्ग में एनएच मे बनी नाली के ऊपर रखा गया लोहे का पटाल लंबे समय से टूटकर क्षतिग्रस्त हुआ है जो कि दोपहिया वाहन चालकों के लिए जानलेवा बना है पर पालिका के द्वारा इसका कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है रविवार शाम को भी तीन बाइक सवार इस पटाल में गिरकर चोटिल हो गए जिन्हें राहगीरों के द्वारा उठाकर अस्पताल भेजा गया लोगों ने बताया इस क्षतिग्रस्त पटाल में कभी भी बाइक सवारो के साथ जानलेवा हादसा हो सकता है तथा पैदल आने जाने वाले राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ है लोगों ने कहा पालिका ने इस क्षतिग्रस्त पटाल का संज्ञान लेकर इसे तुरंत ठीक करवाना चाहिए ताकि कोई गंभीर हादसा ना हो सके मालूम हो इस लिंक मोटर मार्ग से काफी ज्यादा संख्या में दोपहिया व चौपहिया वाहनों के साथ-साथ पैदल लोगों की आवाजाही होती है लोगों ने प्रशासन से इस पटाल को तुरंत ठीक करवाने की मांग करी है लोगों ने कहाअगर किसी के साथ हादसा होता है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन व पलिका की होगी

विज्ञापन

जरूरी खबरें