Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जनता मिलन में जिलाधिकारी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

बाराकोट:चामी आषाढी मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ। निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाइकिलों सहित 02 गिरफ्तार

लोहाघाट:मांगों को लेकर महाविद्यालय की छत में चढ़े छात्र संघ पदाधिकारी। प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर।

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

सूचना

: लोहाघाट:डेंजर जोन बना लोहाघाट का शिवालय पुल हो चुकी है तीन दुर्घटनाएं नहीं किए गए सुरक्षा के इंतजाम

Laxman Singh Bisht

Tue, Nov 19, 2024
डेंजर  जोन बना लोहाघाट का शिवालय पुल हो चुकी है तीन दुर्घटनाएं नहीं किए गए सुरक्षा के इंतजाम   चंपावत पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में लोहाघाट का शिवालय पुल का मोड़ डेंजर जोन बन चुका है इस पुल पर अभी तक तीन दुर्घटनाएं हो चुके हैं जिसमें कई लोग बुरी तरह घायल हो चुके हैं पर उसके बावजूद राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों के द्वारा ना तो यहां पर क्श बैरियर लगाए गए हैं ना ही कोई संकेतक बोर्ड लगाया गया है कल सोमवार शाम को भी भर्ती रैली से लौट रहे मध्य प्रदेश के युवाओं का वाहन इस स्थान पर लोहावती नदी में जा गिरा जिसमें नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए गनीमत रही किसी की जान नहीं गई वही नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष गोविंद बर्मा,निवर्तमान सभासद दीपक शाह ,राज किशोर शाह, पूर्व व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष सतीश मुरारी ,महासचिव विवेक ओली, अजय ढेक आदि लोगों ने कहा इस स्थान में लगातार दुर्घटनाएं हो रही है बाहर से आने वाले वाहन चालको को रात में इस डेंजर जोन में मोड़ का सही अंदाजा नहीं हो पता है जिस कारण दोनों पुलो के बीच के रिक्त स्थान से वाहन नदी में जा गिरते हैं लोगों ने प्रशासन से इस स्थान में पुलों के दोनों और रेडियम युक्त क्रस बैरियर व मोड़ के संकेतक लगाने की मांग की है वहीं एसडीएम लोहाघाट रिंकू बिष्ट व तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी ने बताया इस स्थान में क्रश बैरियर और संकेतक लगाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी को निर्देश दिए जा रहे हैं जल्द इस स्थान में सुरक्षा के इंतजाम कर लिए जाएंगे ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके

विज्ञापन

जरूरी खबरें