Thursday 16th of April 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी:सुशीला तिवारी अस्पताल में पोकस कार्यशाला का आयोजन

लोहाघाट:20 अप्रैल को सांसद अजय टम्टा की अध्यक्षता में होगी ‘दिशा’ समिति की बैठक,

भाजपा जिला उपाध्यक्ष अधिकारी की मांग पर डीएम ने जीआईसी बाराकोट में जीव विज्ञान प्रवक्ता की तैनाती

लोहाघाट:मऊ में छात्रा मे हुए गुलदार के हमले को लेकर पूर्व विधा0 फर्त्याल ने बन मंत्री से की मुलाकात

लोहाघाट:पालिका ने नगर में चलाया स्वच्छता अभियान पालिकाध्यक्ष ने संभाली कमान

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:भारतीय किसान यूनियन ने लोहाघाट में सब्जी मंडी खोलने की मंडी परिषद अध्यक्ष व डीएम से की मांग ।

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 16, 2026

भारतीय किसान यूनियन ने लोहाघाट में सब्जी मंडी खोलने की मंडी परिषद अध्यक्ष व डीएम से की मांग ।

नगर पालिका की निष्प्रयोजन पड़ी सब्जी मंडी में मंडी परिषद की सब्जी मंडी खोलने की मांग।

किसानों को नहीं मिल पा रहा उनकी उपज का उचित मूल्य बिचौलिए कर रहे हैं शोषण: नवीन करायत

भारतीय किसान यूनियन (भानू)चंपावत ने लोहाघाट मे सब्जी मंडी खोलने की मांग मंडी परिषद अध्यक्ष व जिलाधिकारी चंपावत से की । भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष नवीन करायत व संगठन पदाधिकारियो ने सब्जी मंडी खोलने की मांग को लेकर मंडी परिषद अध्यक्ष उत्तराखंड व जिला अधिकारी को मांग पत्र भेजा है। किसान नेताओं ने कहा चंपावत और लोहाघाट क्षेत्र में बड़ी मात्रा में किसान आलू ,अदरक ,टमाटर,हरी मिर्च व अन्य सब्जियों को बड़ी तादाद में उगाते हैं। इसके अलावा माल्टा ,नींबू ,संतरा के साथ-साथ घाटी वाले क्षेत्रों में आम की पैदावार बहुतायत में होती है। किसान नेताओं ने कहा पर सब्जी मंडी ना होने के कारण किसानों को उनकी उपज का मूल्य नहीं मिल पाया जिस कारण किसान बिचौलियों को ओने पोने दामों में अपने उत्पाद बेचने को मजबूर है।

जिसके चलते किसानों का कृषि कार्य से मोह भंग होते जा रहा है। किसान नेताओं ने कहा अगर लोहाघाट क्षेत्र में सब्जी मंडी खुलती है तो किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिल पाएगा ।जिससे किसानों का हौसला बढ़ने के साथ-साथ उनकी आर्थिक में भी सुधार होगा तथा किसान दुगने जोश से कृषि कार्य करेंगे। किसान नेताओं ने कहा लोहाघाट नगर में पालिका के द्वारा बनाई गई सब्जी मंडी निष्प्रयोजन पड़ी हुई। बनाई गई दुकाने टूटने की कगार में पहुंच चुकी है। उन्होंने मंडी परिषद अध्यक्ष उत्तराखंड तथा जिलाधिकारी चंपावत से किसानों के हित को देखते हुए लोहाघाट नगर में सब्जी मंडी व कोल्ड स्टोरेज खोलने की मांग की है। कहा पर्वतीय क्षेत्र का किसान कड़ी मेहनत से खेती करता है पर उनके उत्पादों को उचित दाम नहीं मिल पाए जिस कारण लोहाघाट में सब्जी मंडी खोलना अनिवार्य है।मांग करने में किसान संगठन उपाध्यक्ष राजकिशोर शाह, कोषाध्यक्ष मोहन चंद्र पांडे, संगठन मंत्री गंगादत्त जोशी, दीपक शाह चंद्रशेखर जोशी, प्रकाश राम, गोपाल दत्त पुनेठा सहित कई किसान शामिल रहे।

जरूरी खबरें