Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

सूचना

: लोहाघाट:भारतीय किसान यूनियन(भानू ) ने लंपी वायरस से पशुओं की मौत का मुआवजा देने की मांग सरकार से करी लोहाघाट विधायक पर लगाए किसानो की अनदेखी करने के गंभीर आरोप

Laxman Singh Bisht

Sun, Dec 31, 2023
भारतीय किसान यूनियन(भानू ) ने लंपी वायरस से पशुओं की मौत का मुआवजा देने की मांग सरकार से करी लोहाघाट विधायक पर लगाए किसानो की अनदेखी करने के गंभीर आरोप भारतीय किसान यूनियन भानू के द्वारा लंपी वायरस से चंपावत जिले में हुई गोवंसो की मौत का मुआवजा किसानों को देने की मांग सरकार से करी भारतीय किसान यूनियन (भानू )के जिला अध्यक्ष नवीन करायत , मोहन चंद्र पांडे व गंगा दत आदि किसान नेताओं ने कहा चंपावत जिले में लंपी वायरस से किसानों की सैकड़ो दुधारु गौवंसो की मौत हुई थी जो किसानों की आजीविका का मुख्य आधार होती है दुधारू गौवंसो की मौत से किसानो की आजीविका प्रभावित हो चुकी है सरकार से कई बार मुआवजा देने की मांग करी गई लेकिन अभी तक किसी भी किसान को कोई मुआवजा सरकार की ओर से नहीं दिया गया है ना ही किसानों को कोई आश्वासन दिया है जिस कारण किसानों में काफी मायूसी है संगठन ने सरकार व प्रशासन से किसानों को गौवंसो की मौत का मुआवजा देने की मांग करी है करायत ने कहा सरकार के मंत्री जगह-जगह दौरा कर जनता के धन की बर्बादी कर रहे हैं पर किसानों को मुआवजा नहीं दे रहे हैं ना ही क्षेत्र के सांसद अजय टम्टा के द्वारा किसानों की कोई सुध ली गई है करायत ने चेतावनी देते हुए कहा किसानों की अनदेखी  का खामीयाजा  सरकार को 2024 लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा  वहीं करायत ने लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी पर किसानों की अनदेखी करने का गंभीर आरोप लगाया है उन्होंने कहा लोहाघाट विधानसभा में ही सैकड़ो गौवंश की मौत हुई थी लेकिन विधायक अधिकारी द्वारा किसानों की मांग को सरकार के समक्ष प्रमुखता से नहीं रखा गया ना ही उनकी आवाज को विधानसभा में उठाया गया जिस कारण विधानसभा के किसानों में विधायक के प्रति काफी आक्रोश है किसानों का कहना है उनकी सुध न तो मुख्यमंत्री ने ली न ही विधायक ने और ना ही सांसद ने मालूम हो किसान लंबे समय से लंपी वायरस से हुई पशुओं की मौत का मुआवजा सरकार से मांग रहे हैं लेकिन सरकार के द्वारा अभी तक किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया गया है

विज्ञापन

जरूरी खबरें