Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:30 जून को मुख्यमंत्री आवास देहरादून में गरजेंगे गुरिल्ला 01 जुलाई को करेंगे सचिवालय कूच।

चंपावत:मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना से वरिष्ठ नागरिकों को मिल रहा आर्थिक संबल

पाटी:सड़क कटिंग कार्य के चलते ग्रामीण के आवासीय भवन को खतरा अधिशासी अभियंता को ज्ञापन ।

लोहाघाट:विद्युत केबल बदलने के कार्य के चलते 27 जून को आदर्श कलोनी में विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित

लोहाघाट:मऊ चोमेल सड़क के गड्ढे व टूटी हुई सुरक्षा दीवारें दुर्घटनाओं को दे रही दावत।

सूचना

: लोहाघाट:भाजपा नेता व बीआईटीएम निदेशक आनंद अधिकारी ने लड़ी धुरा मंदिर में दान दी एक लाख की धनराशि

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 9, 2024
भाजपा नेता व बीआईटीएम के निदेशक आनंद अधिकारी ने लड़ीधुरा मंदिर में दान दी एक लाख की धनराशि लड़ीधुरा सांस्कृतिक एवं शैक्षिक मंच के अध्यक्ष नागेंद्र जोशी ने बताया भाजपा नेता व बीआईटीएम के निदेशक आनंद सिंह अधिकारी पुत्र दलीप सिंह अधिकारी के द्वारा मंगलवार चैत्र नवरात्रि, नव संवत्सर एवं हिंदू नव वर्ष के पावन पर्व में राजनीतिक जीवन में प्रवेश करते हुए अपने वचन को निभाते हुए लड़ीधूरा मंदिर पुनर्निर्माण कार्य हेतु मां भगवती के चरणों में ₹100000.00 (एक लाख रु0 मात्र) की धनराशि अर्पित की है। उन्होंने कहा लड़ीधूरा सांस्कृतिक मंच एवं समस्त क्षेत्रवासी मां भगवती से उनके उज्जवल भविष्य एवं चिरायू होने की मंगल कामना करते हैं। जोशी ने बताया यह धनराशि मंच तक अधिकारी के प्रतिनिधि दिनेश सिंह विष्ट दान के माध्यम से भिजवाई है। उन्होने कहा दोनो विगत वर्षों से जिस,सरलता,लगन एवं पारदर्शिता के साथ समाज में जरूरतमंदों की अपनी स्वअर्जित धनराशि से मदद कर रहे हैं, मां भगवती आपको उन सब कार्यों हेतु और अधिक समर्थवान बनाएं ताकि आपकी दयालुता एवं उदारता का लाभ हमारे समाज में हर जरूरतमंद को मिलता रहे

जरूरी खबरें