Thursday 30th of April 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:ठेकेदारों की जल जीवन मिशन में किए गए काम के भुगतान की मांग। विभाग पर लगाए उत्पीड़न के आरोप

लोहाघाट:महिला ने लगाए नाप भूमि के आगे फड़ लगाकर रास्ता रोकने के आरोप। प्रशासन ने की जांच।

लोहाघाट:कोली झील के पास पलटा जल संस्थान का टैंकर। टला बड़ा हादसा

एग्जिट पोल के रुझानों में भाजपा की बल्ले बल्ले पश्चिम बंगाल में भाजपा को बड़त ।

पिथौरागढ़:रामगंगा व सरयू नदी में भारी मशीनों से खनन पर हाईकोर्ट की रोक।

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:किशोरियों को कैंसर से बचाने के लिए एचपीबी टीकाकरण का ब्लॉक प्रमुख ने किया शुभारंभ।

Laxman Singh Bisht

Mon, Mar 9, 2026

किशोरियों को कैंसर से बचाने के लिए एचपीबी टीकाकरण का ब्लॉक प्रमुख ने किया शुभारंभ।

14 से 15 वर्ष 3 माह की किशोरियों को निशुल्क लगेगा टीका। सर्वाइकल कैंसर से करेगा बचाव।

बाजार में एक टीके की कीमत है 6 हजार ।लोहाघाट।14 से 15 वर्ष की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए सरकार के द्वारा निशुल्क एचपीवी (ह्यूमन पेपिलोमा वायरस )का टीका लगाया जा रहा है। सोमवार को सीएमओ चंपावत डॉक्टर देवेश चौहान के निर्देश पर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी के नेतृत्व में एचपीवी टीकाकरण का लोहाघाट ब्लॉक प्रमुख महेंद्र ढेक ने शुभारंभ किया। इस दौरान 14 से 15 वर्ष 3 माह की किशोरियों को निशुल्क एचपीवी का टीका लगाया गया। ब्लॉक प्रमुख ढेक ने कहा। यह केंद्र सरकार की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए बेहतर योजना है ।उन्होंने बताया पहले भारत सरकार ने कोरोना का टीके का निर्माण कर करोड़ लोगों की जान बचाई और अब किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी टीके का निर्माण देश में किया गया है उन्होंने सरकार को धन्यवाद दिया। वही बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश व ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर राकेश पंत ने बताया। एचपीवी का टीका लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में निशुल्क लगाया जा रहा है ।उन्होंने बताया प्राइवेट में इस वैक्सीन की कीमत 5 से 6 हजार रूपए है। उन्होंने बताया 3 महीने तक लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में निशुल्क वैक्सीनेशन किया जाएगा उसके बाद क्षेत्र के सभी एएनएम केंद्रों में वैक्सीन निशुल्क लगाई जाएगी। उन्होंने बताया दवा का कोई साइड इफेक्ट नहीं है कहा 14 से 15 साल 3 महीने तक की किशोरियों को निशुल्क एसपीबी का टीका लगाया जा रहा है। जो बच्चों को सर्वाइकल कैंसर से बचाएगा। उन्होंने क्षेत्र के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों तथा अभिभावकों से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में आकर अपनी 14 से 15 वर्ष तीन माह की बच्चों को एचपीवी का टीका निशुल्क लगाए कहां आज की समझदारी भविष्य की सुरक्षा।

बताया बुधवार और शनिवार को छोड़कर प्रत्येक दिन एचपीवी का टीका निशुल्क लगाया जाएगा।कार्यक्रम में उमेश जोशी निर्मला पुनेठा ,संतोष चंद ,बबीता महर ,डोली वर्मा ,रितु ,सरोज पुनेठा,बसंती जोशी ,हेमा जोशी आदि के द्वारा सहयोग किया गया।

जरूरी खबरें