Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:3 से 5 सितंबर तक होगा भिंगराड़ा का प्रसिद्ध ऐड़ी बालकृष्ण मेला ।भव्य रूप से मनाया जाएगा मेला।

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

सूचना

: लोहाघाट:नौका संचालक संघ ने कोली ढेक झील में पर्यटकों के लिए सुविधाए बढ़ाने की मांग पर्यटन विभाग से करी

Laxman Singh Bisht

Tue, Dec 12, 2023
नौका संचालक संघ ने कोली ढेक झील में पर्यटकों के लिए सुविधाए बढ़ाने की मांग पर्यटन विभाग से करी चंपावत जिले के लोहाघाट के प्रसिद्ध कोली ढेक झील में पर्यटको की तादाद लगातार बढ़ते जा रही है देश के दूर-दूर शहरों से लोग वोटिंग के लिए कोली ढेक झील पहुंच रहे हैं लेकिन पर्यटन विभाग के द्वारा पर्यटकों की सुविधाओं के लिए कोई भी कार्य झील क्षेत्र में नहीं किया गया है मगंलवार को नौका संचालक संघ अध्यक्ष प्रकाश ढेक व उपाध्यक्ष विनोद ढेक ने प्रशासन व पर्यटन विभाग से झील में जल्द पर्यटकों के लिए सुविधाओं का जल्द विस्तार करने की मांग उठाई है उन्होंने कहा झील क्षेत्र में अभी तक विभाग के द्वारा शौचालय का निर्माण तक नहीं कराया गया है जिस कारण महिला पर्यटकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है ना ही पर्यटकों के लिए पेयजल की कोई व्यवस्था करी गई है झील क्षेत्र में साफ सफाई की भी कोई व्यवस्था नहीं है ना ही पर्यटकों के लिए खाने पीने के लिए रेस्टोरेंट खोला गया है नौका संचालकों ने कहा जब तक पर्यटकों को झील क्षेत्र में सुविधाए नहीं दी जाएंगे तो पर्यटक कैसे आएंगे उन्होंने कहा कोली ढेक झील पर्यटन के क्षेत्र में चंपावत जिले की रीड की हड्डी मानी जाती है पर सुविधाओं के अभाव के चलते यहां आकर पर्यटकों को काफी फजीहत झेलनी पड़ती है नौका संचालकों ने प्रशासन व पर्यटन विभाग से झील में जल्द से जल्द सुविधाओं का विस्तार करने की मांग करी है उन्होंने कहा मुख्यमंत्री धामी जिले को पर्यटन का हब बनाने की मुहिम में जुटे हैं पर विभागीय उदासीनता के कारण जिले मे पर्यटक को पंख नहीं लग पा रहे हैं सिर्फ कागजों में चंपावत जिला पर्यटन का हब बनते जा रहा है उन्होने कहा पर्यटकों के बैठने के लिए भी कोली ढेक ग्राम प्रधान सबरजान के द्वारा वेंच लगवाई गई है पर्यटन विभाग के द्वारा पर्यटकों के बैठने के लिए बैंच तक नहीं लगवाई गई है वही झील को जाने वाली सड़क पूरी तरह बदहाल हो चुकी है कई दुपहिया वाहन चालक रपट कर उसमें घायल हो चुके हैं उन्होंने कहा इस समय झील में 60 नौका संचालित हो रही हैं उन्होंने पर्यटन विभाग से अब नौका का लाइसेंस जारी न करने की भी मांग करी है इस मौके पर रोहित ढेक, मोहम्मद कलीम, निर्मल ढेके,दीपक फर्त्याल, मनीष देव , गिरीश ढेक आदि नौका संचालक मौजूद रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें