रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सरकार की योजनाओं का सीमांत क्षेत्रों को नहीं मिल रहा लाभ पार्टी का हो रहा विरोध भाजपा नेता ने लगाए आरोप
Laxman Singh Bisht
Fri, Apr 17, 2026
सरकार की योजनाओं का सीमांत क्षेत्रों को नहीं मिल रहा लाभ भाजपा नेता ने लगाए आरोप
सरकार की योजनाओ का लाभ न मिलने के कारण सीमांत क्षेत्र में भाजपा का हो रहा है विरोध।
क्षेत्र में भाजपा नेताओं को जनता व विपक्ष के विरोध का करना पड़ रहा सामना।
2027 में पार्टी को हो सकता है बड़ा नुकसान: प्रवीन पांडे भाजपा नेता
क्षेत्रीय विधायक पर भी लगाए सीमांत क्षेत्र की सुध न लेने के गंभीर आरोप

भाजपा नेता व नीति अनुसंधान प्रदेश सह संयोजक भाजपा किसान मोर्चा उत्तराखंड प्रवीन पांडे ने लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत गांवो में सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलने व विकास से वंचित रखने के आरोप अपनी ही पार्टी पर लगा दिए हैं। भाजपा नेता प्रवीन पांडे ने कहा मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश और चंपावत जिले में कई विकास कार्य चल रहे हैं पर लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत क्षेत्रों को इन विकास कार्यों से पूरी तरह वंचित रखा गया है जबकि पीएम मोदी के द्वारा सीमांत क्षेत्र को विकसित करने के निर्देश दिए गए। पांडे ने कहा लेटी डूंगरा व उसके आसपास का क्षेत्र आज भी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है ।सरकारी योजनाओं का लाभ तक इन सीमांत गांवो को नहीं मिल रहा है। पांडे ने कहा लेटी डूंगरा में जल जीवन मिशन का कोई अता पता नहीं है लंबे समय से योजना क्षतिग्रस्त होने के कारण महिलाएं दो से तीन किलोमीटर दूर से पानी ढोने को मजबूर है उन्होंने कहा गर्मियों में इस बार ग्रामीणों को भीषण जल संकट का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने बताया जूनियर हाई स्कूल का उच्चीकरण न होने के कारण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को 15 किलोमीटर दूर मडलक इंटर कॉलेज जाना पड़ता है। आर्थिक अभाव के चलते कई छात्र छात्राएं पढ़ाई तक छोड़ चुके हैं सीमांत की सड़के बदहाल पड़ी है। पांडे ने बताया कई बार जिलाधिकारी के माध्यम से तथा खुद उनके द्वारा समस्या के समाधान की मांग की गई कई पत्र लिखे गए पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया।

पांडे ने कहा सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलने तथा सीमांत क्षेत्र में विकास कार्य न होने के कारण क्षेत्र वासियों का भाजपा से मोह भंग होते जा रहा है ।उन्होंने कहा अगर यही हाल रहा तो 2027 चुनाव में पार्टी को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। पांडे ने कहा भाजपा की सरकार होने के बावजूद उन लोगों को आज जनता व विपक्ष के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है तथा कई बातें उन्हें सुननी पड़ती है। जिसका उनके पास कोई जवाब नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत क्षेत्रों में सरकार के द्वारा चलाई गई योजनाओं का लाभ देने पेयजल समस्या का समाधान करने तथा विद्यालय के उच्चीकरण की मांग की है। पांडे ने लोहाघाट विधायक पर भी क्षेत्र की और ध्यान न देने के गंभीर आरोप लगाए उन्होंने कहा इन चार सालों में लोहाघाट विधायक के द्वारा सीमांत क्षेत्र की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा विधायक निधि से भी अनुसूचित जाति को दी जाने वाली निधि तक नहीं दी गई ना ही उनके द्वारा कभी लेटी डूंगरा क्षेत्र का दौरा किया गया। पांडे ने कहा भाजपा में होते हुए भी विकास कार्य न होने के कारण उन्हें जनता व विपक्ष के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। कहा 2027 चुनाव नजदीक है अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो चुनाव में पार्टी को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। कुल मिलाकर भाजपा नेता के द्वारा अपनी ही पार्टी में क्षेत्र की उपेक्षा करने के गंभीर आरोप लगाए गए है जो एक गंभीर मामला है और आरोप कई हद तक सच भी है क्योंकि सीमांत क्षेत्र सुल्ला , पासम , लेटी डूंगरा, नगरू घाट सहित कई क्षेत्र आज भी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहा है। जो पलायन का एक बड़ा कारण बन चुका है। अब देखना है सरकार व प्रशासन कब इन सीमांत क्षेत्र वासियों की सुध लेता है।