Wednesday 25th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति ठप कारोबारी परेशान व्यापार संघ का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट : कोली झील मे फिल्म अर्जियां: द जस्टिस ऑफ गोलजू’ की शूटिंग पालिकाध्यक्ष ने दिया क्लैप।

ऋषिकेश:एम्स की छठी मंजिल पर चड़े मरीज ने कूदने की कोशिश किसी तरह बचाई गई जान। मचा हड़कंप

लोहाघाट:02 अप्रैल को लोहाघाट में रोजगार मेला 2 हजार पदों पर होगी सीधी भर्ती युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

चंपावत:घरेलू गैस सिलेंडर ₹950 में ही उपलब्ध, ओवररेटिंग की खबरें भ्रामक: जिला पूर्ति अधिकारी

: लोहाघाट:बीमार महिला को डोली के सहारे सड़क तक लाए ढुंगाबोरा के ग्रामीण बरसों से सड़क निर्माण का है इंतजार आदर्श चंपावत की शर्मसार करती तस्वीरे

Laxman Singh Bisht

Sun, Dec 15, 2024
:बीमार महिला को डोली के सहारे सड़क तक लाए ढुंगाबोरा के ग्रामीण बरसों से सड़क निर्माण का है इंतजार आदर्श चंपावत की हकीकत आजादी के 76 साल बाद भी लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत चौडला ग्राम का ढुंगाबोरा तोक सड़क सुविधा से महरूम है जबकि देश चांद तक पहुंच गया है रविवार को गांव की बुजुर्ग महिला दुर्गा देवी का अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया गांव में सड़क न होने से बीमार महिला को ग्रामीण डोली के सहारे 4 किलोमीटर खड़ी चढ़ाई पार कर दिगालीचौड़ तक लाए जहां से वाहन के जरिए 25 किलोमीटर दूर उपचार के लिए लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय महिला को पहुंचाया गया वहीं डॉ अमर सिंह कोटियाल व पूर्व प्रधान हरि सिंह आदि ने बताया ढुंगाबोरा आज तक सड़क सुविधा से महरूम है बीमार व गर्भवती महिलाओं को डोली के सहारे इसी तरह सड़क तक लाना पड़ता है लंबे समय से ग्रामीण सरकार से सड़क की मांग कर रहे हैं पर कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है डॉक्टर कोटियाल ने कहा सड़क न होने से क्षेत्र से लगातार पलायन हो रहा है 30 से 35 परिवार ही अब गांव में बचे हुए हैं अगर जल्द सड़क नहीं बनी तो यह परिवार भी पलायन को मजबूर होंगे उन्होंने कहा गांव के अधिकतर युवा रोजगार की तलाश में अन्य प्रदेशों में चले गए अब डोली को ढोने के लिए भी ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है सड़क न होने से ग्रामीण अपने कृषि उत्पादों को बाजार तक नहीं ला पाते हैं सड़क ना होना का खान आज ग्रामीण को कई रूप में भुगतना पड़ता है डॉक्टर कोटियाल व ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री ,क्षेत्रीय विधायक ,जनप्रतिनिधियों तथा प्रशासन से गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने की मांग की है ग्रामीणों ने कहा गांव में गाड़ी का आना उनके लिए एक सपना है कई लोग गाड़ी का गांव में आने का इंतजार करते-करते स्वर्ग सिधार गए ग्रामीणों ने कहा आज दुनिया चांद पर पहुंच गई है पर हम लोग जहां थे आज भी वही है जो कि काफी दुर्भाग्यपूर्ण है गांव में सड़क तो दूर की बात है गांव में आने जाने के लिए ढंग के पैदल रास्ते तक नहीं है ग्रामीणों ने कहा अगर मुख्यमंत्री तक उनकी बात पहुंच रही है तो वह उनकी मांगों का संज्ञान ले और गांव को सड़क सुविधा से जोड़ें इसी प्रकार का एक गांव पेडूशेरा भी है जहां आज तक सड़क नहीं पहुंच सकी है कुल मिलाकर इस प्रकार की तस्वीर आदर्श जिला चंपावत की हकीकत बयां करती है मुख्यमंत्री का आदर्श जिला चंपावत का सपना उस दिन पूरा होगा जिसे दिन इस प्रकार की तस्वीर दिखनी बंद हो जाएंगी इस दौरान थान सिंह ,राजेंद्र सिंह, निर्मल सिंह ,मदन सिंह, मानसिंह, केदार सिंह, पूरन चंद्र आदि ग्रामीण मौजूद रहे

जरूरी खबरें