Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बंतोली में मकान के ऊपर गिरा देवदार का विशालकाय पेड़ बाल बाल बचा बड़ा हादसा।

चंपावत:जनता मिलन में जिलाधिकारी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

बाराकोट:चामी आषाढी मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ। निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाइकिलों सहित 02 गिरफ्तार

लोहाघाट:मांगों को लेकर महाविद्यालय की छत में चढ़े छात्र संघ पदाधिकारी। प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर।

सूचना

: लोहाघाट:बिना डीएल शराब पीकर बस चला रहा बस चालक गिरफ्तार बस सीज

Laxman Singh Bisht

Sun, Nov 24, 2024
बिना डीएल शराब पीकर बस चला रहा बस चालक गिरफ्तार बस सीज एसपी चंपावत अजय गणपति, के निर्देश पर बाराकोट चौकी पुलिस के द्वारा शनिवार 23 नवंबर की रात में घाट क्षेत्र में रात्रि में चलाए जा रहे विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एवं 112 हैल्प लाइन की सूचना पर, जनपद पिथौरागढ़ में आर्मी भर्ती में सम्मिलित युवाओं को लेकर टनकपुर चंपावत आ रही प्राइवेट बस संख्या UK04PA--1822 को चैक किया गया तो चालक (इंद्र राम पुत्र हरि राम निवासी चौखुटिया अल्मोड़ा उम्र 59 वर्ष ) के पास DL नहीं पाया गया व चालक के नशे शराब के नशे में होने की पुष्टि हुयी। वाहन चालक द्वारा बिना ड्राइविंग लाइसेंस व नशे शराब में धुत होकर वाहन चलाने पर पुलिस टीम द्वारा  वाहन चालक को  धारा 3/181,185,202,207 mv act में चालान कर गिरफ्तार करते हुए बस को सीज किया गया। साथ ही चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद ने बताया बस में बैठे हुए यात्रियों को अन्य वाहन से उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाया गया मालूम हो 2 दिन पहले भी चौकी प्रभारी बाराकोट  के द्वारा शराब पीकर बस चहे रहे बस चालक को गिरफ्तार किया गया था

विज्ञापन

जरूरी खबरें