Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

नैनीताल: बिना अनुमति डीएम की कॉल रिकॉर्डिंग कर सार्वजनिक करने पर पोर्टल संपादक को जारी किया कारण बताओ नोटिस

सूचना

: लोहाघाट पशुपालकों के दूध के दाम में बढ़ोतरी 43 रुपया लीटर बेचेंगे दूध एक अप्रैल से होगी नई दरें लागू प्रशासन से वार्ता के बाद हुआ निर्णय

Laxman Singh Bisht

Thu, Mar 6, 2025
लोहाघाट पशुपालकों के दूध के दाम में बढ़ोतरी 43 रुपया लीटर बेचेंगे दूध एक अप्रैल से होगी नई दरें लागू प्रशासन से वार्ता के बाद हुआ निर्णय लोहाघाट क्षेत्र के पशुपालक लंबे समय से दूध के दामों में बढ़ोतरी करने की मांग कर रहे थे पशुपालकों के द्वारा पूर्व में एसडीएम लोहाघाट नितेश डांगर से दूध के दाम बढ़ाने की मांग करते हुए बताया उनके द्वारा दूध व्यापारियों को ₹40 लीटर बेचा जाता है तथा लंबे समय से दूध के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं गुरुवार को एसडीएम लोहाघाट नितेश डांगर के द्वारा जनप्रतिनिधियों व पशुपालकों के साथ बैठक आयोजित कर दूध के दामों पर चर्चा की गई एसडीएम लोहाघाट ने बताया दूध के दामों में चर्चा के लिए दूध व्यापारियों को भी बुलाया गया था लेकिन दूध व्यापारी बैठक में मौजूद नहीं रहे जिसके बाद चर्चा के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया एक अप्रैल से पशुपालक दूध व्यापारियों को 43 रुपया लीटर दूध बचेंगे और दूध व्यापारी पूर्व की भांति ₹45 प्रति लीटर दूध जनता को उपलब्ध कराएंगे वहीं दूध के दाम बढ़ने पर पशुपालकों ने एसडीएम लोहाघाट को धन्यवाद दिया बैठक मे सचिन जोशी व पशुपालक मौजूद रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें