Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बंतोली में मकान के ऊपर गिरा देवदार का विशालकाय पेड़ बाल बाल बचा बड़ा हादसा।

चंपावत:जनता मिलन में जिलाधिकारी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

बाराकोट:चामी आषाढी मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ। निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाइकिलों सहित 02 गिरफ्तार

लोहाघाट:मांगों को लेकर महाविद्यालय की छत में चढ़े छात्र संघ पदाधिकारी। प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर।

सूचना

: लोहाघाट:बारिश से लोहाघाट चमदेवल सड़क ध्वस्त बड़े वाहनों की आवाजाही हुई ठप चमदेवल में जरूरी चीजों की बड़ी किल्लत दुर्घटनाओं का बड़ा खतरा 

Laxman Singh Bisht

Sat, Jul 13, 2024
बारिश से लोहाघाट चमदेवल सड़क ध्वस्त बड़े वाहनों की आवाजाही हुई ठप चमदेवल में जरूरी चीजों की बड़ी किल्लत बीते दिनों लोहाघाट क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश से लोहाघाट चमदेवल मुख्य सड़क डुमडाई के पास टूट गई है जिस कारण सीमांत चमदेवल में बड़े वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है शनिवार को क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता दीनू धोनी व अन्य लोगों ने बताया सड़क टूटने से चमदेवल क्षेत्र में गैस की गाड़ी ,108 एंबुलेंस व अन्य जरूरी वस्तुओं को लाने वाले बड़े वाहन नहीं आ पा रहे हैं जिस कारण गुमदेश क्षेत्र की जनता को काफी दिक्कतें होने लगी है तथा जरूरी चीजों की किल्लत होने लगी है तथा क्षतिग्रस्त सड़क से छोटे वाहनों को भी भारी खतरा पैदा हो गया वाहन चालक जान जोखिम में डालकर इस स्थान में किसी तरह वाहनों को निकाल रहे हैं उन्होंने कहा इस स्थान में कभी भी दुर्घटना हो सकती है लोगों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग लोहाघाट से जल्द से जल्द इस स्थान में क्षतिग्रस्त सड़क को ठीक करने की मांग की है दीनू धोनी ने बताया सड़क टूटने से कई बड़े वाहन चमदेवल में फंसे हुए हैं तथा सड़क अन्य जगहों में भी काफी क्षतिग्रस्त हो चुकी है

विज्ञापन

जरूरी खबरें