Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बंतोली में मकान के ऊपर गिरा देवदार का विशालकाय पेड़ बाल बाल बचा बड़ा हादसा।

चंपावत:जनता मिलन में जिलाधिकारी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

बाराकोट:चामी आषाढी मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ। निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाइकिलों सहित 02 गिरफ्तार

लोहाघाट:मांगों को लेकर महाविद्यालय की छत में चढ़े छात्र संघ पदाधिकारी। प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर।

सूचना

: लोहाघाट:अराजक तत्व ने खड़े वाहनों को किया आग के हवाले बारिश आने से जलने से बाल बाल बचे वाहन 

Laxman Singh Bisht

Sat, Jul 13, 2024
अराजक तत्व ने खड़े वाहनों को किया आग के हवाले बारिश आने से जलने से बाल बाल बचे वाहन लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत पुल्ला बाजार में गुरुवार देर रात अज्ञात अराजक तत्व के द्वारा वाहनों मे आग लगाने की कोसिस की गई तथा एक पोली हाउस में आग लगा दी गनीमत रही बारिश आने से वाहन जलने से बच गए वहीं पुल्ला निवासी पूर्व सैनिक मोहन सिंह भंडारी के द्वारा घटना की तहरीर पंचेश्वर कोतवाली में दी गई है शनिवार को क्षेत्र के मदन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया अज्ञात अराजक तत्व ने उनकी वेगनआर कार व बाइक, कृष्णनाथ गोस्वामी की पल्सर बाइक, बची सिंह भंडारी की बाइक मैं आग लगाने की कोशिश की गई तथा लक्ष्मण सिंह भंडारी के पॉलीहाउस तथा और कार के पाल को आग के हवाले कर दिया इसके अलावा मदन सिंह सामंत के मैक्स का शीशा तोड़ दिया मदन सिंह ने कहा गनीमत रही बारिश आने से वाहन जलने से बच गए हैं उन्होंने कहा आग लगने से वाहनों को नुकसान पहुंचा है तथा पॉलीहाउस पूरी तरह जलकर खाक हो गया वही इस घटना से पूरे पुल्ला क्षेत्र में काफी आक्रोश है लोगों ने पुलिस से जल्द से जल्द अराजक तत्वों का पता लगाकर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है लोगों का कहना है अगर बारिश नहीं आती तो उनके पूरे वाहन जलकर खाक हो जाते वहीं पंचेश्वर कोतवाली पुलिस घटना का पता लगाने में जुट गई है

विज्ञापन

जरूरी खबरें