Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

सूचना

: लोहाघाट:मुख्यमंत्री धामी ने ग्रामीणों के साथ करी मॉर्निंग वॉक सरकार की योजनाओं का लिया फीडबैक ओखली में धान कूट पहाड़ की परंपराओं को करा प्रोत्साहित

Laxman Singh Bisht

Sun, Feb 11, 2024
मुख्यमंत्री धामी ने ग्रामीणों के साथ करी मॉर्निंग वॉक सरकार की योजनाओं का लिया फीडबैक ओखली में धान कूट पहाड़ की परंपराओं को करा प्रोत्साहित अपने रात्रि प्रवास के लिए ठाटा गांव पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार सुबह ठाटा गांव के ग्रामीण के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले मॉर्निंग वॉक के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से वार्ता करी उनका हाल-चाल जाना तथा सरकार के कार्यों के बारे में जानकारी ली मुख्यमंत्री ने ग्रामीण से सरकार द्वारा चलाई जारी योजनाओं का फीडबैक लिया इस दौरान ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के सम्मुख अपनी समस्याओं को रखा तथा सरकार की योजनाओं का फीडबैक मुख्यमंत्री को दिया मॉर्निंग वॉक के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों के साथ काफी देर वार्ता करी तथा जल्द समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया वही अपने साथ मुख्यमंत्री को मॉर्निंग वॉक करता देख ग्रामीण काफी खुश नजर आए वॉक के दौरान मुख्यमंत्री ने हिमालय दर्शन करने के साथ-साथ सूर्य वंदन किया तथा गांव में स्थापित डेयरी का निरीक्षण कर डेयरी में निर्मित शुद्ध मावे का स्वाद लिया इस दौरान मुख्यमंत्री ने गांव में पारंपरिक ओखली में धान कूटा और पहाड़ की परंपरा को प्रोत्साहित करा मुख्यमंत्री द्वारा ठाटा गांव की सुंदरता की तारीफ करते हुए कहा ठाटा हिमालय की गोद में बसा एक सुंदर गांव है और यहां के लोग बेहद मिलनसार है वही गांव में विकास कार्य करने के लिए मुख्यमंत्री के द्वारा ग्राम प्रधान मोहित पाठक के कार्यों की सराहना करी गई

विज्ञापन

जरूरी खबरें