Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

सूचना

: लोहाघाट:मुख्यमंत्री धामी ने लोहाघाट स्पोर्ट्स स्टेडियम में 10.92करोड़ की लागत से निर्माण कार्य सहित 8275.52 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण 

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 10, 2024
मुख्यमंत्री धामी ने लोहाघाट स्पोर्ट्स स्टेडियम में 10.92करोड़ की लागत से निर्माण कार्य सहित 8275.52 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत जिले के दो विकास योजनाओं के सहित प्रदेश में 8275.51 करोड़ की लागत से 17 विभागों की 122 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन देहरादून से वर्चुअल माध्यम से चम्पावत जिले के मां बाराही धाम देवीधुरा में मानसखंड मंदिर माला मिशन योजना के तहत अवस्थापना सुविधाओं के विकास कार्य का शिलान्यास व लोहाघाट स्पोर्ट्स स्टेडियम का लोकार्पण किया।     मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा की सरकार प्रदेश को देश के अग्रणी राज्य में शुमार करने के लिए प्रतिबद्ध है और संकल्पित होकर लगातार प्रदेश के चहमुखी विकास के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है जो इतनी अधिक धनराशि से लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम किया जा रहा है और यह तभी संभव हुआ जब प्रदेश की आम जनता हमारे साथ प्रदेश को विकास की और ले जाने में अपना सहयोग दे रही है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जा रहा है उनके शिलापट लगाकर उसमें त्वरित तत्काल कार्य करें। मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा वर्चुअल रूप से प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ ही चंपावत जिले के 23.45 करोड़ की लागत से दो विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। जिसमें मंदिर माला मिशन की तहत माँ बाराही धाम देवीधुरा में 12.53 करोड़ की लागत से शिलान्यास व लोहाघाट स्पोर्ट्स स्टेडियम में 10.92करोड़ की लागत से निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, ब्लॉक प्रमुख चंपावत रेखा देवी, बाराकोट विनीता फर्त्याल, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल महरा, मोहित पाठक, कैलाश अधिकारी, सीडीओ संजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें