Friday 6th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:होली विजडम अकैडमी का डंका 25 छात्र छात्राओं ने पास की सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की लिखित परीक्षा

लोहाघाट:8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की तैयारी जोरों पर। कई प्रतियोगिता का होगा आयोजन।

लोहाघाट:2027 विधानसभा चुनाव में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा भाजपा से करेंगे सशक्त दावेदारी।

टनकपुर:पूर्णागिरी मेले की अस्थायी दुकानों को लेकर विरोध एनएचपीसी जीएम ऋषि रंजन का पुतला दहन।

चंपावत:देवभूमि की अस्मिता से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं : सुरेश जोशी

: लोहाघाट:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जीआइसी लोहाघाट के हेलीपैड में गार्ड ऑफ ऑनर देंगी 90 वर्दीधारी पीआरडी, एनसीसी तथा होमगार्ड की महिला जवान 

Laxman Singh Bisht

Mon, Feb 5, 2024
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जीआइसी लोहाघाट के हेलीपैड में गार्ड ऑफ ऑनर देंगी 90 वर्दीधारी पीआरडी, एनसीसी तथा होमगार्ड की महिला जवान चंपावत के लोहाघाट में आगामी 11 फरवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 11 फरबरी को लोहाघाट मे*संग्ज्यू-2024* कार्यक्रम में प्रतिभाग किए जाने के प्रस्तावित कार्यक्रम व कार्यक्रम की तैयारियो के दृष्टिगत जिलाधिकारी नवनीत पांडे द्वारा अधिकारियो के साथ बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि लोहाघाट में 11 फरवरी को *संगज्यू-2024* कार्यक्रम को बड़ी भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा, इसलिए सभी अधिकारी सौपी गई जिम्मेदारियों को भली भाती निभाए और किसी भी लापरवाही से बचें। उन्होंने कहा की यह कार्यक्रम विशेष तौर पर महिलाओं का कार्यक्रम है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जीआइसी लोहाघाट के हेलीपैड में गार्ड ऑफ ऑनर देंगी 90 वर्दीधारी पीआरडी, एनसीसी तथा होमगार्ड की महिलाए कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए सड़क के दोनों तरफ महिलाएं होंगी। प्रस्तावित कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करने के अतिरिक्त रोड शो में प्रतिभाग करेंगे। जिसके तहत जीआईसी से रोड शो प्रारंभ होगा तथा वहां से हथरंगिया तिराहे से होते हुए शिशु मन्दिर आयेगे, उन्होंने जीआईसी लोहाघाट से जयंती भवन तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों से संबंधित होर्डिंग, फ्लैक्सी लगाने के निर्देश सम्बन्धितों को दिए। उन्होंने जवाहर नवोदय स्कूल को कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं के द्वारा बैंड के माध्यम से मुख्यमंत्री का स्वागत करने के निर्देश दिए और कहा कि इस हेतु कार्यक्रम से दो दिन पूर्व ही बालिकाओं की रिहल्सल करा लें। उन्होंने जीआईसी लोहाघाट, संपर्क मार्ग, हेलीपेड की मरम्मत, सौंदर्यीकरण करने के निर्देश लोनिवि के अधिकारियों को दिए। कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए जिलाधिकारी ने कार्यक्रम क्षेत्र में 5 सांस्कृतिक एवं 3 छोलिया दल को पारंपरिक वेशभूषा में प्रतिभाग कराने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। उन्होंने एआरटीओ को 11 फरवरी को कार्यक्रम के दौरान बाइक रैली को फ्री हेलमेट कराने को कहा। बैठक में मुख्यमंत्री के भ्रमण के दौरान सुरक्षा, ट्रेफिक व्यवस्था, वाहन पार्किंग व्यवस्था हेतु संभागीय परिवहन अधिकारी व पुलिस विभाग को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर पालिका लोहाघाट को विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल में आकर्षक विभागीय लगाए जायेंगे, जिस हेतु जिलाधिकारी ने पशुपालन, उद्यान, कृषि आदि विभागो को जिम्मेदारी देते हुए आकर्षक, विभागीय योजनाओं से संबंधित लाइव स्टॉल लगाने के निर्देश दिए। शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम शिशु मंदिर लोहाघाट में आयोजित किए जाएंगे,इसलिए सभी अधिकारी अपनी पूरी तैयारी कर लें। बैठक में पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, नोडल अधिकारी मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय केएस बिष्ट, मुख्य चिकित्साधिकारी केके अग्रवाल, उप जिला अधिकारी लोहाघाट रिंकू बिष्ट, अपर परियोजना निदेशक विमी जोशी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व अन्य उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें