Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में चमदेवल में निकली बाल विवाह मुक्त भारत रैली।

Laxman Singh Bisht

Sat, May 10, 2025

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में निकली बाल विवाह मुक्त भारत रैली।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत के निर्देश पर आज शनिवार को लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत बालिका इंटर कॉलेज चमदेवल में प्रधानाचार्य श्रीमती पूजा साह की अध्यक्षता में बाल विवाह मुक्त भारत रैली का आयोजन किया गया। रैली विद्यालय प्रांगण से चमदेवल बाजार तक निकाली गईं। जागरूकता रैली में शामिल सभी छात्राओं ने रैली के माध्यम से लोगों को बाल विवाह के प्रति जागरूक किया। रैली के विद्यालय पहुंचने के बाद अधिकार मित्र कमल राम वह बृजेश चंद्र जोशी ने विद्यालय में उपस्थित सभी छात्राओं को बाल विवाह अधिनियम 2006 के बारे में जानकारी दी गई एवं बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताया गया कहा बाल विवाह अपराध है। इसके अलावा साइबर क्राइम से बचाव हेतु जागरूक किया गया तथा साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 ,नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 एवं बाल विवाह अधिनियम 2006 के बारे में छात्राओं को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। वहीं छात्राओं को इस गंभीर विषय पर जागरूक करने के लिए विद्यालय परिवार ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत को धन्यवाद दिया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें