: लोहाघाट:बाल कल्याण समिति चंपावत ने जीआईसी डोबाभागू में छात्र-छात्राओं की करी करियर काउंसलिंग
Laxman Singh Bisht
Fri, Dec 22, 2023बाल कल्याण समिति चंपावत ने जीआईसी डोबाभागू में छात्र-छात्राओं की करी करियर काउंसलिंग
बाल कल्याण समिति एवं बाल संरक्षण, बाल विकास द्वारा ने राजकीय इंटर कॉलेज डोबाभागू में कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया.कार्यक्रम का शुभारंभ बाल कल्याण समिति के सदस्य उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी राजू गड़कोटी, बाल विकास परियोजना अधिकारी अजय पुनीता शाखा प्रबंधक ग्रामीण बैंक देवेश किरण वर्मा द्वारा किया गया.
बाल कल्याण समिति के सदस्य राजू गड़कोटी ने बताया कि बाल कल्याण समिति बाल विकास एवं बाल संरक्षण इकाई द्वारा बालकों के मानसिक एवं बौद्धिक विकास हेतु समय-समय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं, करियर काउंसलिंग एवं जन जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को स्वालंबी एवं भविष्य के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रही है.इस दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी अजय पुनेठ द्वारा छात्र छात्राओं से रूबरू होते हुए उनकी अनेक जिज्ञासाओं का समाधान कर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में एवं उनकी तैयारी के संदर्भ में विस्तार पूर्वक छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया. बाल कल्याण समिति के सदस्य राजू गड़कोटी ने विद्यालय के छात्र,छात्राओं को जीवन उपयोगी टिप्स देते हुए कहा कि उन्हें समय रहते हुए अपने लक्ष्य निर्धारित कर लक्ष्य पूर्ति के लिए नियोजित तरीके से कार्य करना प्रारंभ करना चाहिए.
उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धा में युवाओं को तकनीकी शिक्षा एवं तकनीकी ज्ञान की तरफ भी अपना रुझान करना कर किसी भी परिस्थिति में नकारात्मक सोच को अपने ऊपर हावी न होने दें. उन्होंने बोर्ड परीक्षार्थियों को पूर्ण मनोयोग से बिना किसी तनाव के अपनी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में लगने का आह्वान किया. इस दौरान श्री गड़कोटी ने युवाओं को नशे से दूर रहने एवं सोशल मीडिया के कम से कम उपयोग के बारे में बताते हुए कहा कि सोशल मीडिया से जीवन उपयोगी ज्ञान प्राप्त कर उसे आत्मसात करना चाहिए, उन्होंने सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव और दूरगामी परिणामों के बारे में भी बताया.
इस दौरान शाखा प्रबंधक ग्रामीण बैंक देवेश द्वारा बैंक की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि सरकार द्वारा स्वरोजगार हेतु विभिन्न प्रकार से युवाओं का सहयोग किया जा रहा है इस हेतु युवाओं को विभिन्न रोजगार के नए आयाम को स्थापित कर स्वयं को स्वालंबी बनाने हेतु कार्य करना चाहिए एएनएम किरण वर्मा द्वारा छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहते हुए नियमित योग एवं ज्ञान को अपने जीवन में आत्मसात करने का हवन किया . एस आई हरीश प्रसाद द्वारा छात्र छात्राओं को कानूनी जानकारी के साथ-साथ वर्तमान समय में हो रहे विभिन्न प्रकार सोशल मीडिया के माध्यम से हो रहे फ्रॉड़ों के बारे में बताते हुए युवाओं को जागरूक रहने एवं पुलिस विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं पुलिस में भर्ती होने के टिप्स दिए.
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के अध्यापक राजकिशोर ओली एवं मनोज गड़कोटी द्वारा किया गया.विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार पांडे द्वारा समस्त अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापित करते हुए छात्र-छात्राओं के उत्साहवर्धन हेतु भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने के बारे में बताया.इस दौरान अर्जुन नाथ शोभा गड़कोटी विमला गड़कोटी ज्योति पांडे प्रियदर्शनी चौहान रेखा वर्मा मेनका शाह दीप्ति खर्कवाल रमेश जोशी संजय कुमार योगेश पुनेठा सहित अनेक अभिभावक उपस्थित रहे.