Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

सूचना

: लोहाघाट:बाल कल्याण समिति ने जीआईसी कर्णकरायत में करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का किया आयोजन

Laxman Singh Bisht

Sun, Dec 17, 2023
बाल कल्याण समिति ने जीआईसी कर्णकरायत में करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का किया आयोजन बाल कल्याण समिति एवं बाल संरक्षण ने जीआईसी कर्णकरायत में कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया कार्यक्रम का शुभारंभ बाल कल्याण समिति के सदस्य उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी राजू गड़कोटी विद्यालय के प्रधानाचार्य एस बी लाल, एडवोकेट रितु सिंह एवं योगेश पुनेठा, एएनएम रिंकी सिंह द्वारा किया गया. बाल कल्याण समिति के सदस्य राजू गड़कोटी ने बताया कि बाल कल्याण समिति एवं बाल संरक्षण द्वारा बालकों के मानसिक एवं बौद्धिक विकास हेतु समय-समय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं, करियर काउंसलिंग एवं जन जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को स्वालंबी एवं भविष्य के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रही है. इस दौरान गड़कोटी ने विद्यालय के छात्र,छात्राओं को जीवन उपयोगी टिप्स देते हुए कहा कि उन्हें समय रहते हुए अपने लक्ष्य निर्धारित कर लक्ष्य पूर्ति के लिए नियोजित तरीके से कार्य करना प्रारंभ करना चाहिए. गड़कोटी ने कहा वर्तमान प्रतिस्पर्धा में युवाओं को तकनीकी शिक्षा एवं तकनीकी ज्ञान की तरफ भी अपना रुझान करना चाहिए एवं किसी भी परिस्थिति में नकारात्मक सोच को अपने ऊपर हावी न होने दें. उन्होंने बोर्ड परीक्षार्थियों को पूर्ण मनोयोग से बिना किसी तनाव के अपनी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में लगने का आह्वान किया. इस दौरान गड़कोटी ने युवाओं को नशे से दूर रहने एवं सोशल मीडिया के कम से कम उपयोग के बारे में बताते हुए कहा कि सोशल मीडिया से जीवन उपयोगी ज्ञान प्राप्त कर उसे आत्मसात करना चाहिए, उन्होंने सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव और दूरगामी परिणामों के बारे में भी बताया.इस संदर्भ में एडवोकेट रितु सिंह द्वारा छात्राओं को कानूनी जानकारी देते हुए स्वयं के प्रति सचेत रहने के बारे में बताया. रिंकी सिंह द्वारा छात्राओं को स्वस्थ पोषाहार देने एवं शारीरिक परिवर्तनों के बारे में बताते हुए सचेत रहने का आह्वान किया. विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा समस्त अतिथियों का स्वागत करते हुए धन्यवाद किया. इस दौरान खेल महाकुंभ में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्राओं को पुरस्कृत किया गया.इस दौरान विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता रमेश सिंह रावत जगदीश चंद्र जोशी अनार सिंह बसंत बल्लभ मंजू विश्वकर्मा बिना वर्मा राजेंद्र अधिकारी सहित अनेक अभिभावक उपस्थित रहे.

विज्ञापन

जरूरी खबरें