Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

सूचना

: लोहाघाट:बाल कल्याण समिति ने जीआईसी सुई में केरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का किया आयोजन

Laxman Singh Bisht

Thu, Feb 22, 2024
बाल कल्याण समिति ने जीआईसी सुई में केरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का किया आयोजन गुरुवार को राजकीय इंटर कॉलेज सुई में बाल कल्याण समिति चंपावत के द्वारा कैरियर काउंसलिंग एवं किशोरावस्था कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी एवं बाल कल्याण समिति चंपावत के सदस्य राजू गड़कोटी द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र राम एवं संचालन प्रवक्ता प्रकाश बोहरा ने की. मुख्य अतिथि राजू गडकोटी ने छात्र छात्राओं को परीक्षा के दौरान तनाव मुक्त रहते हुए परीक्षाओं की तैयारी करने एवं अपने लक्ष्य तय करते हुए सुनियोजित तरीके से लक्ष्य केंद्रित अध्ययन करने का आह्वान किया. गड़कोटी ने छात्र-छात्राओं को अपनी रुचि के अनुरूप लक्ष्य तय करने पर जोर दिया और कहा कि हमें अपनी क्षमताओं के अनुरूप अपना लक्ष्य तय करते हुए आगे बढ़ने का कार्य करना चाहिए. गड़कोटी ने छात्र छात्राओं को किशोरावस्था के दौरान होने वाले परिवर्तन का ध्यान रखते हुए अपने मन और ऊर्जा को सकारात्मक क्षेत्र में लगाने का आह्वान. गडकोटी ने कहा इस दौरान शारीरिक परिवर्तनों के साथ-साथ मानसिक परिवर्तन भी होना स्वाभाविक है इसलिए युवाओं को अपने मन और मस्तिष्क को सकारात्मक क्षेत्र की ओर केंद्रित करते हुए अपने लक्ष्य पर ध्यान लगाना चाहिए जिससे कि उन्हें समय से लक्ष्य की प्राप्ति हो सकेगी. कार्यक्रम के दौरान गड़कोटी ने सोशल मीडिया के उपयोग के बारे में बताते हुए नशे के प्रकोप से दूर रहने के बारे में भी छात्र-छात्राओं को बताया. एएनएम देवकी जोशी द्वारा बालक एवं बालिकाओं की जिज्ञासाओं को शांत होते हुए उन्हें इस दौरान अपने खान-पान और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के बारे में बताते हुए खानपान पर ध्यान रखते हुए सकारात्मक बिचारों की ओर ध्यान केंद्रित करने को कहा. एएनएम द्वारा द्वारा बालिकाओं को स्वास्थ्य संबंधी टिप्स देते हुए उन्हें अपने रहन-सहन और स्वास्थ्य के प्रति इस दौरान सचेत रहने के बारे में बताया. कार्यक्रम में प्रवक्ता विपिन खोलिया, मदन पुजारी, देवकी देवी, संजना टम्टा, बीरबल, गुलाब सिंह कुशवाहा इंदरा मेहता, ममता वर्मा, बसंत बोरा मनीष भट्ट सहित अनेक अभिभावक उपस्थित रहे.

विज्ञापन

जरूरी खबरें