Tuesday 3rd of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पत्रकारों संग होली के रंग में रंगे डीएम जिला वासियों को दी शुभकामनाएं

लोहाघाट:सीएम धामी की सीमांत क्षेत्र वासियों को होली की बड़ी सौगात: किमतौली–रौसाल सड़क हेतु 12 करोड़ स्वीकृत

लोहाघाट:झूमाधूरी व छड़ खोला के जंगलों को आग से पहुंचा भारी नुकसान।

लोहाघाट:होली पर्व को लेकर प्रवासियों का लौटने का सिलसिला शुरू रोडवेज ने चलाई अतिरिक्त बसे।

चंपावत:आरटीई के तहत निजी विद्यालयो में ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत होंगे प्रवेश। जाने नियम

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सीएम धामी की सीमांत क्षेत्र वासियों को होली की बड़ी सौगात: किमतौली–रौसाल सड़क हेतु 12 करोड़ स्वीकृत

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 3, 2026

सीएम धामी की सीमांत क्षेत्र वासियों को होली की बड़ी सौगात: किमतौली–रौसाल सड़क हेतु 12 करोड़ स्वीकृतमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद चम्पावत को होली के अवसर पर बड़ी सौगात प्रदान करते हुए लोहाघाट ब्लॉक की सीमांत 20 किलोमीटर लंबी किमतौली–रौसाल सड़क के डामरीकरण एवं सुधारीकरण कार्य हेतु ₹12 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।यह महत्वपूर्ण सड़क लगभग 20 गांवों को जोड़ती है, जिससे क्षेत्र की लगभग 10,000 की आबादी प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होगी। सड़क के सुदृढ़ीकरण से आवागमन सुगम होगा, ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं बाजार तक बेहतर पहुंच प्राप्त होगी तथा क्षेत्र के सामाजिक - आर्थिक विकास को गति मिलेगी।उल्लेखनीय है कि उक्त सड़क के डामरीकरण की मांग क्षेत्रीय जनता द्वारा लंबे समय से की जा रही थी। “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के दौरान भी ग्रामीणों ने जिलाधिकारी मनीष कुमार के समक्ष सड़क निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई थी।जनभावनाओं को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी द्वारा प्रस्ताव को त्वरित रूप से शासन को प्रेषित किया गया, जिस पर शीघ्र निर्णय लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क के डामरीकरण एवं सुधारीकरण हेतु वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी। सड़क की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र वासियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व जिलाधिकारी चंपावत मनीषकमार को धन्यवाद दिया है।

जरूरी खबरें