Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

सूचना

: लोहाघाट:सीएम धामी के हेलीकॉप्टर की जीआईसी खेल मैदान में होगी लैंडिंग 11 फरवरी को है प्रस्तावित दौरा सरयू लिफ्ट पेयजल योजना की मिल सकती है सौगात

Laxman Singh Bisht

Tue, Jan 30, 2024
सीएम धामी के हेलीकॉप्टर की जीआईसी खेल मैदान में होगी लैंडिंग 11 फरवरी को है लोहाघाट का प्रस्तावित दौरा सरयू लिफ्ट पेयजल योजना की मिल सकती है सौगात   11 फरवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धमका लोहाघाट नगर का दौरा प्रस्तावित है मंगलवार को डीएम चंपावत नवनीत पांडे के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए नगर के पीजी कॉलेज लोहाघाट खेल मैदान , जीईसी खेल मैदान का निरीक्षण किया जिसके बाद प्रशासन ने जीआईसी खेल मैदान में सीएम के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग करने का निर्णय लिया जहां से मुख्यमंत्री जयंती भवन हथरंगिया मीना बाजार होते हुए विशाल रोड शो के जरिए नेहरू पार्क लोहाघाट पहुंचेंगे जहां मुख्यमंत्री विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शीलाविन्यास करने के साथ-साथ विभिन्न स्टोलो का निरीक्षण करेंगे जिसके बाद मुख्यमंत्री जनसभा स्थल रामलीला मैदान लोहाघाट पहुंचेंगे जहां वे नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे मालूम हो बरसों के बाद लोहाघाट में किसी मुख्यमंत्री के कदम पढ़ने जा रहे हैं जिसको लेकर लोहाघाट नगर की जनता में काफी जोश है तथा बरसो बाद मुख्यमंत्री के होने वाले दौरे को लेकर लोगों को मुख्यमंत्री से काफी आशाएं भी है लोगों ने कहा मुख्यमंत्री लोहाघाट नगर की प्रमुख समस्या नजूल भूमि फ्री होल्ड और सरयू लिफ्ट पेयजल योजना की सौगात लोहाघाट की जनता को जरूर देकर जाएंगे ऐसा उन्हें आशा ही नहीं विश्वास भी है मालूम हो अगर मुख्यमंत्री का लोहाघाट में दौरा होता है तो हजारों लोगों की भीड़ मुख्यमंत्री धामी को देखने व सुनने के लिए लोहाघाट में उमड़ेगी तथा लोहाघाट के लोगों की मुख्यमंत्री के लोहाघाट ना आने की शिकायत भी दूर होगी वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल मेहर ने कहा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को काफी भव्य व दिव्य बनाया जाएगा

विज्ञापन

जरूरी खबरें