Sunday 26th of July 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत में शौर्य दिवस' की गूंज: कारगिल विजय दिवस पर जनपद चम्पावत में गरिमामय आयोजन

चम्पावत के 29 लाभार्थियों को 6.35 लाख रुपये की सहायता राशि मंजूर

बाराकोट :108 एंबुलेंस में तकनीकी खराबी के तहत वैकल्पिक बैकअप व्यवस्था से स्वास्थ्य सेवाएँ सुचारू

लोहाघाट:धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 27 वा कारगिल विजय दिवस। कारगिल के शहीदों को किया नमन

लोहाघाट:27वें देवीधार महोत्सव का लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ। 29 जुलाई को विशाल मेंले का आयोजन

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सीएम धामी का लोहाघाट को नए साल का नया तोहफा सरयू लिफ्ट की टेंडर प्रक्रिया शुरू।

Laxman Singh Bisht

Thu, Jan 1, 2026

सीएम धामी का लोहाघाट को नए साल का नया तोहफा सरयू लिफ्ट की टेंडर प्रक्रिया शुरू।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहाघाट नगर वासियों को नववर्ष का शानदार तोहफा दिया है। लंबे समय से सरयू लिफ्ट पेयजल जल योजना की मांग कर रहे लोहाघाट नगर वशी की मांग को नए साल में मुख्यमंत्री धामी ने पूरा करते हुए टेंडर प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दे दिए हैं । मुख्यमंत्री के निर्देश पर जल निगम ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है जिसकी निविदाएं जारी हो चुकी हैं। पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने नगर वासियों को नववर्ष में सरयू लिफ्ट पेयजल योजना की टेंडर प्रक्रिया जारी होने पर शुभकामनाएं दी तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा जल्द योजना पर कार्य शुरू होने जा रहा है। उन्होंने कहा लोहाघाट पंपिंग योजना अमृत ( 2) के तहत बनाई जा रही है। कहा दो-तीन साल में सरयू नदी का पानी लोहाघाट नगर के हर घर में पहुंचेगा। जिसके लिए वह भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल महरा व अपनी ओर से नगर वासियों को धन्यवाद देते हैं तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हैं।उन्होंने समस्त नगर वासियों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। टेंडर प्रक्रिया शुरू होने पर लोगों ने खुशी जताई है तथा मुख्यमंत्री धामी को धन्यवाद दिया है।

जरूरी खबरें