Tuesday 28th of July 2026

ब्रेकिंग

दून:नंदा की चौकी में मात्र 12 घंटे के भीतर बहाल हुआ आवागमन

लोहाघाट:प्राधिकरण का लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने किया विरोध दर्ज कराई आपत्ति।

लोहाघाट:अखिलतारिणी मेले का लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा।

चम्पावत में भारी बारिश की चेतावनी, 29 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

डीएम के निर्देश पर जीआईसी लोहाघाट में लगेगी हाई मास्ट लाइट। जगमग होगा परिसर

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:कांस्टेबल हेम महरा ने बिछड़ी बच्ची को मां से मिलाया।

Laxman Singh Bisht

Sat, Mar 7, 2026

कांस्टेबल महरा ने बिछड़ी बच्ची को मां से मिलाया।

लोहाघाट के यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा ने आज दोपहर लोहाघाट बस स्टेशन के पास एक 5-6 साल की बच्ची को रोते हुए पाया। कांस्टेबल महारा ने बच्ची को अपने संरक्षण में लेते हुए बच्ची से उसके घर वालों के बारे में पूछताछ की । कांस्टेबल हेम महारा ने बताया बच्ची ने अपने को लधोली रीठा साहब का रहने वाला बताया तथा पिता का नाम सुरेश सिंह बिष्ट। कांस्टेबल मेहरा ने कहा बच्ची ने बताया वह अपनी मां के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने लोहाघाट आई हुई थी। इसके बाद कांस्टेबल महरा बच्ची को साथ लेकर उसकी मां की तलाश मे जुट गए तथा रीठा साहिब चलने वाले वाहन चालकों से जानकारी ली गई। इसके बाद बच्ची के परिजनों का पता चल पाया। कांस्टेबल महारा ने बच्ची को सुरक्षित उसके मामा के हवाले कर दिया। बच्ची के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने कांस्टेबल महरा व लोहाघाट पुलिस को धन्यवाद दिया। कांस्टेबल महरा लोगों से अपील करते हुए कहा जब भी आप अपने छोटे बच्चों के साथ बाजार आते हैं तो उनका ध्यान रखें। कांस्टेबल महरा के कार्य की लोगों के द्वारा सराहना की जा रही है।

जरूरी खबरें