Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से किया वर्चुअल संवाद, सुनीं सफलता की कहानियां

चंपावत:देवीधुरा मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 04 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए

बाराकोट:तड़ाग मे नवनिर्मित महादेव मंदिर में पूर्ण विधि विधान से की गई प्राण प्रतिष्ठा।निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल के स्थानांतरण पर सह कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई ।

लोहाघाट:भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के आश्वासन पर महाविद्यालय की छत से उतरे एबीवीपी व छात्र संघ नेता।

सूचना

: लोहाघाट:अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर न्यायालय परिसर हुआ योगमय 

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 21, 2024
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर न्यायालय परिसर हुआ योगमय चम्पावत 21जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला जज एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनुज कुमार संगल की अध्यक्षता में जिला न्यायालय परिसर प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में नियुक्त पीएलवी द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में योग दिवस पर विधिक कैंप लगाकर लोगों को योग के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान योग ट्रेनर द्वारा जिला न्यायालय चम्पावत प्रांगण में न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी, अधिवक्ताओं तथा अन्य लोगों को योगाभ्यास कराया गया। इस दौरान जिला जज ने उपस्थित सभी लोगों को योग के लाभदायक परिणामों के बारे में जानकारी दी और कहा कि स्वस्थ रहने के लिए हमें अपने जीवन में योग अपनाने की आवश्यकता है। इससे मनुष्य शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है साथ ही योग करने से कई रोगों से मुक्ति मिलती है इधर पीएलवी राजीव मुरारी ने हनुमान परिषर लोहाघाट में शिविर के माध्यम से लोगों को योगाभ्यास के साथ योग की विस्तृत जानकारी दी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें