Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:जनकांडे से लापता युवक का पोखरी में मिला शव/ 3 दिन से था लापता पुलिस मौके पर

Laxman Singh Bisht

Sat, Mar 29, 2025

जनकांडे से लापता युवक का पोखरी में मिला शव/ 3 दिन से था लापता पुलिस मौके परलोहाघाट के जनकांडे गांव का युवक सचिन मेहरा( 25 )पुत्र प्रेम सिंह 27 मार्च की सुबह अचानक घर से लापता हो गया था। ग्रामीणों व परिजनों के द्वारा सचिन की लगातार तलाश की जा रही थी तथा पाटी थाने में भी परिजनों के द्वारा युवक की गुमशुदगी दर्ज की गई ।आज शनिवार 29 मार्च की सुबह तलाश के दौरान ग्रामीणों को पोखरी (धूनाघाट) के पास सड़क के नीचे जंगल में सचिन का शव मिला है। जिसकी सूचना ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को दी गई जिसके बाद पाटी व लोहाघाट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है ।एसएचओ लोहाघाट अशोक कुमार सिंह ने बताया युवक का शव लोहाघाट थाना क्षेत्र मे मिला है लोहाघाट पुलिस मामले की जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है जिसके बाद पंचायतनामे की कार्यवाही कर शव का लोहाघाट में पोस्टमार्टम किया जाएगा।वहीं युवक का शव मिलने से परिजनो व गांव में कोहराम मचा हुआ है। युवक की मौत कैसे हुई इसका पता पुलिस जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लग पाएगा। फिलहाल पुलिस अग्रिम कार्यवाही कर रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें