Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

नैनीताल: बिना अनुमति डीएम की कॉल रिकॉर्डिंग कर सार्वजनिक करने पर पोर्टल संपादक को जारी किया कारण बताओ नोटिस

देहरादून:कैबिनेट द्वारा लिये गये अहम निर्णय

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

सूचना

: लोहाघाट डिग्री कॉलेज नसखोला सड़क अनहोनी का कर रही इंतजार /बजट के अभाव में सड़कों के हुए बेहाल 

Laxman Singh Bisht

Sun, Feb 23, 2025
लोहाघाट डिग्री कॉलेज नसखोला सड़क अनहोनी का कर रही इंतजार बजट के अभाव में सड़कों के हुए बेहाल   लोहाघाट की डिग्री कॉलेज नसखोला सड़क किसी अनहोनी का इंतजार करती नजर आ रही है आपदा में क्षतिग्रस्त सड़क की कोई देखभाल करने वाला नहीं है क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता व राज्य आंदोलनकारी गणेश दत्त पुनेठा ने जानकारी देते हुए बताया सड़क आपदा से कई जगह क्षतिग्रस्त हो चुकी है किसी भी समय सड़क में बड़ी दुर्घटना हो सकती है उन्होंने बताया उक्त सड़क में दो विद्यालयों की बसें चलती हैं साथ में स्कूली छात्र-छात्राएं व ग्रामीण के पैदल चलने के साथ-साथ स्थानीय लोगों के वाहन संचालित होते हैं कहा क्षतिग्रस्त जगह पर न तो विभाग के द्वारा चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं नाही सड़क की दशा सुधारने के लिए कोई कार्य किया जा रहा है कहां लंबे समय तक सड़क की मरम्मत न होने से क्षेत्रीय जनता में काफी आक्रोश है क्षेत्र वासियों का कहना है यदि शीघ्र सड़क को ठीक नहीं किया क्या तो क्षेत्रवाशी उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे वहीं राजेश पुनेठा ग्राम प्रधान प्रशासक भास्कर राय ,शंकर सिंह , भुवन सिंह आदि ने विभाग से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत करने की मांग की है कहा अगर सड़क में दुर्घटना होती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी कुल मिलाकर लोहाघाट क्षेत्र में बजट के अभाव में ग्रामीण सड़को की हालत बद से बदतर हो चुकी है जिम ग्रामीण रोज जान हथेली में रख यात्रा करने को मजबूर है

विज्ञापन

जरूरी खबरें