रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट: पुरानी पेंशन बहाली की मांग शिक्षक व कर्मचारियों की प्रकाश रैली कैंडल मार्च के माध्यम से सरकार को जगाने का प्
Laxman Singh Bisht
पुरानी पेंशन बहाली की मांग शिक्षक व कर्मचारियों की प्रकाश रैली कैंडल मार्च के माध्यम से सरकार को जगाने का प्रयास।

सड़कों पर गरजे शिक्षक सरकार को दी चेतावनी पुरानी पेंशन बहाली की मांग।

खुद तो पेंशन लेते हो हमको टेंशन देते हो के लगे नारे।

शिक्षक व कर्मचारी सरकार का तख्त बदलने की रखते हैं ताकत: मेहता

बरसों से पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे शिक्षक व कर्मचारियो ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आज शनिवार को पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा चंपावत के जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह मेहता के नेतृत्व में सैकड़ो शिक्षकों व कर्मचारियों ने लोहाघाट में प्रकाश रैली व कैंडल मार्च के माध्यम से सरकार को जगाने का प्रयास किया। कैंडल मार्च में सैकड़ो शिक्षकों व कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।

लोहाघाट नगर के शीतला माता मंदिर से कैंडल मार्च निकाला गया ।जो नगर के स्टेशन बाजार ,खड़ी बाजार होते हुए मीना बाजार चौराहे में पंडित दीनदयाल स्मारक पहुंचा जहा प्रकाश रैली का समापन किया गया। कैंडल मार्च के दौरान शिक्षकों व कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह मेहता, शिक्षक नेता जगदीश अधिकारी व कर्मचारी नेता नागेंद्र जोशी तथा अन्य कर्मचारी संगठनों के नेताओं ने एक सुर में कहा उनकी सिर्फ एक ही मांग है सरकार उनकी पुरानी पेंशन की बहाली करें

कहा जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती है आंदोलन जारी रहेगा।उन्होंने कहा सरकार विधायक व एमपी को पेंशन देती है पर जो कर्मचारी राष्ट्र निर्माण में अपना अमूल्य सहयोग देते हैं जिनमें शिक्षक ,कर्मचारी ,अर्धसैनिक बल व पुलिस शामिल है ।सरकार के द्वारा पेंशन बंद कर उनके बुढ़ापे की लाठी छीन ली गई है। कहा अगर सरकार उनकी मांगे नहीं मानती है तो राज्य व्यापी व राष्ट्रियव्यापी महा आंदोलन किया जाएगा।

शिक्षक व कर्मचारी संगठनों ने चेतावनी देते हुए कहा शिक्षक व कर्मचारी सरकार का तख्ता पलटने की ताकत रखते है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा अगर मांग नहीं मानी गई तो 2027 में सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। प्रकाश रैली में सैकड़ो शिक्षक व कर्मचारी शामिल रहे। इस दौरान प्रकाश रैली में खुद तो पेंशन लेते हो हमको टेंशन देते हो जैसे नारे लगे।








विज्ञापन
लोहाघाट:सीमांत क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड में नंबर न आने पर ग्राम प्रधानों ने जताई नाराजगी।
लोहाघाट:सीएम धामी के जन्मदिन पर जीआईसी मडलक में पुस्तकालय का हुआ शुभारंभ। मेधावी छात्र छात्राएं हुई सम्मानित
चंपावत:सीएम धामी के जन्मदिवस पर “सेवा संकल्प अभियान” के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन
बाराकोट: प्रधान संगठन बाराकोट का विकासखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन व तालाबंदी
लोहाघाट:पार्किंग को लेकर पालिका और लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के बीच बैठक यथावत रहेगी स्थिति। पालिका करेगी पार्किंग की व्यवस्था।
चंपावत:धामी सरकार यूआईआईडीबी के माध्यम से सरकारी संपत्तियों को राज्य के बाहरी लोगों को देने की कर रही तैयारी:कांग्रेस जिला अध्यक्ष
चंपावत:यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सक्षम अधिकारी ने जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार
चंपावत:डबल इंजन सरकार में चंपावत जिले में क्यों परेशान है पशुपालक?
लोहाघाट में भाजपा ने धूमधाम से मनाया सीएम धामी का जन्म दिवस।
लोहाघाट:मां झूमाधूरी नंदा अष्टमी महोत्सव का रंगा रंग आगाज लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ। महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा।