रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:निराश्रित गौ वंशों ने जीआईसी खेल मैदान में जमाया कब्जा खिलाड़ी परेशान।
Laxman Singh Bisht
निराश्रित गौ वंशों ने जीआईसी खेल मैदान में जमाया कब्जा खिलाड़ी परेशान।

लोहाघाट क्षेत्र के अज्ञात पशुपालकों के द्वारा एक बार फिर से बड़ी संख्या में अपने गोवंशों को निराश्रित छोड़ दिया है। इन निराश्रित गौ वंशों के द्वारा अब जीआईसी खेल मैदान में कब्जा जमा लिया है। जिस कारण सुबह लोहाघाट के जीआईसी खेल मैदान में खेल का अभ्यास करने आने वाले खिलाड़ियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फुटबॉल खिलाड़ी भुवन सिंह महरा, बृजेश महरा, जगदीश सिंह व अनेक खिलाड़ियों ने कहा बड़ी संख्या में गोवंश जीआईसी खेल मैदान में बैठे रहते हैं जिनके द्वारा खेल मैदान में काफी गंदगी की जा रही है।

उन्होंने कहा बड़ी तादात में खिलाड़ी सुबह खेल मैदान में अभ्यास के लिए पहुंचते हैं पर गौ वंशों की वजह से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से इस प्रकार से गोवंशों को निराश्रित छोड़ने वाले लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई करने तथा गौ वंशों को गौ सदन छोड़ने की मांग की है। कुल मिलाकर इस वक्त निराश्रित गौ वंश खिलाड़ियों के लिए मुसीबत बने हुए हैं तथा उनके सड़कों में घूमने से दुर्घटनाओं का खतरा भी बना हुआ है।

विज्ञापन
लोहाघाट:महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग का आंगन मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ।
चंपावत:विश्व फार्मेसी दिवस पर चंपावत जिला चिकित्सालय में गोष्ठी का आयोजन
चंपावत:रेड अलर्ट के चलते जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय न छोड़ें अधिकारी, क्षेत्रीय कार्मिक भी रहें तैनात
चंपावत:सभी आवेदनकारी, घोषित हों राज्य आंदोलनकारी उत्तराखंड के सभी जिलों में हो मामलों का निस्तारण सम्मान की लड़ाई,पेंशन नहीं,चाहिए प्रमाणपत्र: पांडे
बाराकोट में वंदे मातरम के 150 वे वर्ष पर सामूहिक गायन का आयोजन।
लोहाघाट:पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने श्रद्धा सुमन किए अर्पित।
बाराकोट:संस्कृत स्पर्धाओं में रा०इ०का० बापरू का परचम, रंजना ने किया टॉप
लोहाघाट:वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण हजारों छात्र छात्राओं ने एक साथ किया वंदे मातरम का सामूहिक गायन। वंदे मातरम के गीत से गूंजा लोहाघाट नगर
लोहाघाट महाविद्यालय मे छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न। अध्यक्ष पद पर हुआ एक नामांकन।
टनकपुर:जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: टनकपुर में बहुउद्देशीय शिविर, 500 से अधिक लोगों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ*