Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

सूचना

: लोहाघाट:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत ने जीआईसी बिबील में विधिक जागरूकता शिविर का किया आयोजन

Laxman Singh Bisht

Sat, Dec 16, 2023
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत में जीआईसी बिबील में विधिक जागरूकता शिविर का किया आयोजन माननीय जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत श्रीमती कहकशा खान के मार्गदर्शन एवं सिविल जज सीनियर डिवीजन/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत श्रीमती शिवानी पसबोला की उपस्थिति में दिनांक 16 दिसम्बर 2023 को लोहाघाट ब्लाक के न्याय पंचायत बसकुनी के राजकीय इंटर कॉलेज, विविल में एक बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में समाज कल्याण विभाग, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक विभाग आदि द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों क़ो लाभान्वित किया गया। एलोपैथिक विभाग द्वारा 25 लोगों का, होम्योपैथिक विभाग द्वारा 35 लोगों का तथा आयुर्वेदिक विभाग द्वारा 38 लोगों का चिकित्सीय परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर में 05 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। समाज कल्याण विभाग द्वारा 08 आवेदन पत्रों व प्रचार-प्रसार हेतु 50 पम्पलेट्स वितरित किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग, चम्पावत द्वारा नंदा गौरा कन्या धन योजना, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गई। शिविर में, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चंपावत द्वारा एक हेल्प डेस्क लगाकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के बारे में एवं माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल द्वारा संचालित विभिन्न स्कीमों के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारियां दी गईं। साथ ही माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल द्वारा प्रदत्त सरल कानूनी ज्ञानमाला पुस्तकों एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्पावत द्वारा तैयार किए गए पम्पलेट्स का भी वितरण किया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें