Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जनता मिलन में जिलाधिकारी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

बाराकोट:चामी आषाढी मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ। निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाइकिलों सहित 02 गिरफ्तार

लोहाघाट:मांगों को लेकर महाविद्यालय की छत में चढ़े छात्र संघ पदाधिकारी। प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर।

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

सूचना

: लोहाघाट:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने लोहाघाट थाना /न्यायिक बंदीग्रह का किया निरीक्षण

Laxman Singh Bisht

Wed, Jul 24, 2024
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने लोहाघाट थाना /न्यायिक बंदीग्रह का किया निरीक्षण सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भवदीप रावते द्वारा बुधवार को न्यायिक बंदी गृह लोहाघाट /थाना लोहाघाट का निरीक्षण किया गया। वरिष्ठ सहायक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समीर कुमार चौधरी ने बताया कि सचिव द्वारा बंदियों से उनके खान-पान, निशुल्क अधिवक्ता प्रदान किए जाने व स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली गई तथा बंदियों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी भी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त उनके द्वारा बंदी गृह में दी जा रही सुविधाओं के बारे में पूछा गया व सम्बन्धितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा न्यायिक बंदीगृह/थाना लोहाघाट में स्थापित लीगल एंड क्लिनिक का निरीक्षण कर रजिस्टरों का अवलोकन किया गया एवं क्लीनिक में नियुक्त पैनल अधिवक्ता एवं पीएलवी को निर्देशित किया गया कि वह लीगल एंड क्लीनिक में उपयोग में आने वाले रजिस्टरों का रख रखाव उचित रूप में करे इसके अलावा लोहाघाट थाने के अधिकारियों से नए भारतीय कानूनो के संबंध में वार्ता की गई। साथ ही माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल द्वारा प्रदत्त सरल कानूनी ज्ञानमाला पुस्तकों का भी वितरण किया गया। इस दौरान न्यायिक बंदीगृह प्रभारी अनिल टम्टा,पीएलबी राजीव मुरारी, रेनू गरकोटि, एडवोकेट मनीषा उप्रेती, एसएचओ अशोक कुमार,एसएसआई चेतन रावत,हेड कांस्टेबल ललित सिंह अधिकारी तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें