Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

सूचना

: लोहाघाट:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने न्यायिक बंदी गृह में नशा मुक्त अभियान का किया शुभारंभ बंदियो ने नशा न करने का लिया संकल्प

Laxman Singh Bisht

Wed, Jan 3, 2024
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने न्यायिक बंदी गृह में नशा मुक्त अभियान का किया शुभारंभ बंदियो ने नशा न करने का लिया संकल्प बुधवार को चंपावत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव शिवानी पसबोला ने न्यायिक बंदीगृह लोहाघाट में नशा मुक्त जागरूकता अभियान पखवाड़े की शुरुआत करते हुए बंदी गृह में बंद कैदियों को नशे के प्रति जागरुक करते हुए उनकी काउंसलिंग करी गई तथा नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई सचिव शिवानी पसबोला ने कैदियों को समझाते हुए कहा नशा तनाव दूर करने का साधन नहीं है नशा कर आप अपने साथ-साथ अपने परिजनों को कमजोर बनाते हैं नशे के प्रभाव में आकर व्यक्ति अपराध की ओर अग्रसर होकर अक्सर अपराध कर बैठता है उन्होंने कहा नशे को तनाव दूर करने का साधन बनाना बुजदिली का काम है उन्होंने नसा करने वाले बंदियो से नशा छोड़ने की अपील करी वहीं बंदियो ने प्राधिकरण सचिव को भरोसा दिलाया वह जीवन में कभी नशा नहीं करेंगे नशे में उनका जीवन बर्बाद कर दिया है इस अवसर पर सभी बंदियो को नशा मुक्ति की शपथ दिलवाई गई कार्यक्रम के दौरान प्राधिकरण सचिव ने बंदियो से उनके खान-पान व स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेने के साथ-साथ बंदियो को निशुल्क अधिवक्ता चाहने बाबत पूछा गया तथा कानूनी जानकारी से युक्त कानूनी ज्ञानमाला पुस्तक व नशा मुक्त जागरूकता के पंपलेट भी वितरित किए गए वही बंदियो ने प्राधिकरण सचिव को अपनी समस्याएं बताई गई जिनके समाधान के लिए प्राधिकरण सचिन ने निर्देश दिए इस मौके पर चीफ़ लीगल काउंसिल विजय राय ,बंदी ग्रह प्रभारी अनिल टम्टा ,पीएलबी राजीव मुरारी , रेनू गढकोटी, वरिष्ठ सहायक नवीन बिष्ट मौजूद रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें