रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:23 अगस्त को आषाढी वायु रथ महोत्सव का शुभारंभ करेंगे जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी
Laxman Singh Bisht
Sat, Aug 22, 2026
23 अगस्त को आषाढी वायु रथ महोत्सव का शुभारंभ करेंगे जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी

चंपावत जिले के लोहाघाट क्षेत्र के प्रसिद्ध आषाढी वायु रथ महोत्सव का आगाज 23 अगस्त रविवार को मनोकामना कलश यात्रा एवं पियोला यात्रा से शुरू होगा। जिसका उद्घाटन जिले के प्रथम नागरिक जिला पंचायत अध्यक्षआनंद सिंह अधिकारी करेंगे।6 दिन तक चलने वाले आषाढी मेले वायु रथ महोत्सव मैं जिला प्रशासन की ओर से विकास प्रदर्शनी वह अन्य सहयोग के साथ कई शैक्षिक एवं खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना है तथा कई सामाजिक एवं जागरूकता कार्यक्रमों में स्वास्थ्य शिविर आपदा प्रबंधन शिविर। युवा कल्याण शिविर।शिविर रक्तदान शिविर आदि कार्यक्रम होंगे तथा महिला जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रमों के साथ स्थानीय और परंपरागत झोड़ा झूमटा आदि कार्यक्रम होंगे ।प्रदेश और प्रदेश के बाहर से प्रसिद्ध सांस्कृतिक दलों के कार्यक्रम भी महोत्सव में आकर्षण का केंद्र होंगे। रात्रि में प्रसिद्ध कलाकारों की मौजूदगी में भजन संध्याओं का आयोजन होगा । 27 अगस्त की सुबह जनपद स्तरीय स्वर्गीय संजय चौबे स्मृति इनामी मैराथन दौड़ का भी आयोजन होगा। महोत्सव में आईटीबीपी छमनिया द्वारा एक विशेष स्वास्थ्य सिविल आयोजित किया जाएगा एवं रक्तदान शिविर में पूर्ण सहयोग किया जाएगा ।27 अगस्त को रात्रि में देव अदालत का आयोजन होगा जिसमें देव डांगरो के द्वारा बाहर से आए और अपने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का निदान किया जाएगा। एवं उसी दिन की रात्रि में निःसंतान महिलाओं के द्वारा मनोकामना की पूर्ति हेतु रात्रि जागरण भी होगा। 28 अगस्त को प्रसिद्ध एवं चमत्कारी वायु रथ यात्रा का विशेष आकर्षण होगा जिसमें हजारों लोगों के द्वारा 15 किलोमीटर दुर्गम पैदल रथ यात्रा को देखा जाएगा।। एवं माता भगवती एवं चार देवली का आशीर्वाद लिया जाएगा। मौसम को सफल बनाने के लिए समिति की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है।
विज्ञापन