Monday 3rd of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:वन विभाग ने कर्णकरायत मे तार में फंसे सेही (सोल) का रेस्क्यू कर बचाई जान।

चंपावत:पाटी करंट मामले में विद्युत विभाग ने बीएसएनएल के ठेकेदारों के खिलाफ थाने में दी तहरीर।

चंपावत:डीएम ने 134 शिकायतों एवं आवेदनों पर की सुनवाई, पात्र लाभार्थियों के मौके पर बनाए गए आयुष्मान कार्ड

चंपावत:जनता मिलन में उठा ढुंगा बोरा सड़क निर्माण का मामला। आज भी डोलियों में ढोए जा रहे हैं बीमार।

चंपावत:तीन साल बाद भी घिंघारुकोट सड़क के नाम पर इंतजार कंधों पर मरीज, पगडंडी पर जिंदगी और फाइलों में विकास'

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:कांग्रेस के बैनर होल्डिंग फाड़ने पर जिलाध्यक्ष ने जताई नाराजगी थाने में दी तहरीर। कार्यवाही की मांग

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 14, 2026

कांग्रेस के बैनर होल्डिंग फाड़ने पर जिलाध्यक्ष ने जताई नाराजगी थाने में दी तहरीर।

कांग्रेस पार्टी के द्वारा प्रचार प्रसार के लिए लोहाघाट विधानसभा मे जगह-जगह बैनर व होल्डिंग्स लगाई गई है। रविवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंपावत चिराग फर्त्याल ने जानकारी देते हुए बताया उनके द्वारा पार्टी के प्रचार प्रसार के लिए लोहाघाट विधानसभा के मानेश्वर एवं खूना बोहरा क्षेत्र में एक माह पूर्व बैनर व होल्डिंग्स लगाए गए थे । जिन्हें कुछ अराजक तत्वों के द्वारा 10 जून को फाड़ दिया गया जिसे मेरे द्वारा सीसीटीवी फुटेज में देखा गया। मामले में गहरी नाराजगी जताते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष फर्त्याल ने आज रविवार को लोहाघाट थाने में तहरीर देते हुए थानाध्यक्ष लोहाघाट से अराजक तत्वों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा इस प्रकार के लोग बिना किसी कानून के डर के खुलेआम यह कार्य कर रहे हैं जो कि चिंताजनक है ।कहा ऐसे लोग जो चुनाव के समय अशांति का माहौल बना रहे हैं। यह अत्यंत चिंताजनक है। फर्त्याल ने लोहाघाट पुलिस से ऐसे व्यक्तियों की पहचान कर उनके ऊपर कठोर कानून कारवाई किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कुछ माह बाद ही विधानसभा के चुनाव होने है। मैं कांग्रेस पार्टी का सेवक होने के नाते यह मांग करता हूं कि विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो। उन्होंने थानाध्यक्ष लोहाघाट से इन लोगों का पता लगाकर कार्रवाई की मांग की है।

जरूरी खबरें