Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

सूचना

: लोहाघाट:जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान( डायट) लोहाघाट में स्टार्टअप बूट कैंप का डीएम ने किया शुभारंभ

Laxman Singh Bisht

Mon, Feb 19, 2024
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान  लोहाघाट में स्टार्टअप बूट कैंप का डीएम ने किया शुभारंभ लोहाघाट के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट में क्षेत्र के उद्योगों एवं उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए उद्योग विभाग चंपावत के द्वारा सोमवार से दो दिवसीय स्टार्टअप बूट कैंप का आयोजन किया गया सोमवार को डीएम चंपावत नवनीत पांडे के द्वारा कैंप का शुभारंभ किया गया डीएम पांडे ने कैंप में उपस्थित क्षेत्र के उद्यमियों व छात्र-छात्राओं से इस कैंप का लाभ लेने की अपील करी उन्होंने अपनी कहा कैंप में आए मास्टर ट्रेनरों के द्वारा उद्योगों से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारियां दी जाएंगी इन जानकारी का लाभ ले यह जानकारी आपको उद्योग लगाने व आगे बढ़ाने में अहम सिद्ध होगी वहीं जिला उद्योग केंद्र प्रबंधक दीपक मुरारी ने बताया उद्योग विभाग के द्वारा जिले में उद्योगों को बढ़ावा देने व अच्छा उद्यमियों के उद्योगों को बढ़ाने तथा उद्योगों में तैयार माल की मार्केटिंग संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही है जिसमें बाहर से मास्टर ट्रेनर बुलाए गए हैं जो कई महत्वपूर्ण जानकारी उद्यमियों व छात्र-छात्राओं को दे रहे हैं जो उनके उद्योगों को आगे बढ़ाने व स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएंगे कैंप में कई उद्यमीयो व छात्र छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं वही उद्यमियों के द्वारा उद्योग विभाग को धन्यवाद दिया गया कार्यक्रम का संचालन डायट प्रवक्ता कमल गहतोड़ी का रहा कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य दिनेश खेतवाल, नवीन चंद्र ओली, नवीन चंद्र जोशी सहित कई लोग मौजूद रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें