Tuesday 26th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर न्यायिक अधिकारियों को मिलेगी आधुनिक आवासीय सुविधा सीएम धामी ने दी ₹1.29 करोड़ की स्वीकृति

लोहाघाट: पंचेश्वर घाटी क्षेत्र में तूफान का कहर आम व लीची के फलों को भारी नुकसान किसान मायूस।

लोहाघाट:पीएम श्री राइका दिगालीचौड़ मे धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव समारोह।

लोहाघाट:मीटर शिफ्टिंग कार्य के चलते 27 मई को स्टेशन बाजार, खेतीखान रोड व नैनीताल बैंक रोड में विद्युत व्यवस्था रहेगी

लोहाघाट महाविद्यालय में बाहरी तत्वों के प्रवेश पर रोक की मांग एनएसयूआई का प्राचार्य को ज्ञापन

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:निर्माणधीन महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का डीएम ने किया निरीक्षण, जल्द शैक्षणिक सत्र शुरू कराने के निर्देश

Laxman Singh Bisht

Wed, Apr 15, 2026

निर्माणधीन महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का डीएम ने किया निरीक्षण, जल्द शैक्षणिक सत्र शुरू कराने के निर्देश

जनपद चम्पावत के लोहाघाट क्षेत्र अंतर्गत छमनिया में लगभग 237 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन राज्य के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्त निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता एवं मानकों के अनुरूप पूर्ण किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।जिलाधिकारी ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर में विकसित किए जा रहे विभिन्न खेल अवसंरचनाओं का अवलोकन करते हुए फुटबॉल ग्राउंड, एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड, वॉलीबॉल एवं बास्केटबॉल कोर्ट, सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक सहित अन्य खेल मैदानों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। साथ ही खिलाड़ियों के लिए निर्मित किए जा रहे 300 बालिकाओं की क्षमता वाले तीन छात्रावास, स्टाफ क्वार्टर, प्रशासनिक भवन, एकेडमिक ब्लॉक, मल्टीपर्पज हॉल, ऑडिटोरियम एवं गेस्ट हाउस जैसी सुविधाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त की।उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि रिटेनिंग वॉल का कार्य तीव्र गति एवं पूर्ण गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करते हुए खेल मैदानों के निर्माण कार्यों को प्राथमिकता दी जाए, ताकि परियोजना समय पर पूर्ण हो सके।

जिलाधिकारी ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि कॉलेज में शैक्षणिक गतिविधियों एवं कक्षाओं का संचालन शीघ्र प्रारम्भ किया जा सके, इसके लिए निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए तथा आवश्यक आधारभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के साथ पूर्ण किया जाए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण स्थल पर कार्यरत श्रमिकों की सुरक्षा एवं कल्याण को प्राथमिकता देने के निर्देश देते हुए कहा कि श्रमिकों के लिए सुरक्षित कार्य वातावरण, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, आवास एवं उनके बच्चों की शिक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके अतिरिक्त धूल प्रदूषण की रोकथाम हेतु प्रतिदिन पानी का छिड़काव किए जाने के निर्देश भी दिए गए।

जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता, समयबद्धता तथा उपलब्ध संसाधनों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी, उपजिलाधिकारी नीतू डागर, कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर केशव राय सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें