Wednesday 4th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पड़ासो सेरा सड़क में डामरीकरण की मुख्यमंत्री की घोषणा के लिए ग्रामीणों ने जताया आभार

रुद्रपुर:अनैतिक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़। दो महिला सहित चार गिरफ्तार।

मुनस्यारी:सामुदायिक पुस्तकालय युवाओं के लिए बन रहे वरदान तीन विद्यार्थी बने पुलिस कांस्टेबल

चंपावत:राज्य स्तर पर इंस्पायर अवार्ड के जीआईसी सुई कीछात्रा चंद्रा चौबे का चयन

लोहाघाट:होली के रंगों के साथ आँखों की सुरक्षा भी जरूरी: डा 0विराज राठी

: लोहाघाट:चालक की सूझबूझ से बचा हादसा रोडवेज की चलती बस के हुए ब्रेक फेल

Laxman Singh Bisht

Fri, Feb 9, 2024
चालक की सूझबूझ से बचा हादसा रोडवेज की चलती बस के हुए ब्रेक फेल उत्तराखंड परिवहन निगम की खटारी व पुरानी बसे सड़को मे मौत बनकर दौड़ रही है शुक्रवार को पिथौरागढ़ से दिल्ली जा रही रोडवेज बस के लोहाघाट की वाइन शॉप के पास भीड़भाड़ वाले इलाके में अचानक प्रेशर पाइप फ़टने से ब्रेक फेल हो गया और बस अनियंत्रित हो गई बस के चालक गोपाल दत्त ने सूझ बूझ का परिचय देते हुए बस को किसी तरह संभालते हुए सड़क किनारे खड़ा कर दिया और बस में सवार 24 सवारीयो सहित सड़क में चलते रहागीरों की जान बचाई बस चालक ललुआपानी (चंपावत) निवासी गोपाल दत्त ने कहा पिथौरागढ़ डिपो की बस संख्या uk07 पीए 29 21 मे आज सुबह 5:30 बजे पिथौरागढ़ से दिल्ली जाने को निकले अचानक लोहाघाट के भीड़भाड़ वाले इलाके में प्रेशर पाइप फटने से ब्रेक फेल हो गया किसी तरह बस को काबू पाकर सड़क किनारे रोका चालक ने बताया बस काफी पुरानी हो चुकी है उन्होंने बताया अगर ब्रेक फेल ढलान में होता तो बस खाई में जा सकती थी वहीं बस में सवारी यात्रियों को अन्य बस के जरिए गंतव्य की ओर भेजा गया जिस कारण यात्रियों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी कुल मिलाकर एक भीषण हादसा होने से बाल बाल बच गया वही लोगों ने कहा उत्तराखंड परिवहन निगम की हालत काफी खस्ता है निगम द्वारा पुरानी बसों को सड़कों में चलाकर लोगों की जिंदगियों से खिलवाड़ किया जा रहा है आए दिन बस हादसो का शिकार हो रही है या बीच रास्ते में खड़ी हो जा रही है जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है लोगों ने सरकार से परिवहन निगम को जल्द नइ बसें उपलब्ध कराने की मांग करी है लोगों ने कहा आज उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों की हालत देख कर लोग यात्रा करने से बच रहे हैं जिसका असर निगम की आय पर भी पढ़ रहा है वही बस के सड़क में खड़े हो जाने से जाम की स्थिति पैदा होते रही

जरूरी खबरें