रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।
Laxman Singh Bisht
नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।
लोग रहे परेशान एनएच के अधिकारियों के खिलाफ भारी नाराजगी।

डीएम के आदेश के बावजूद नहीं खोली गई नालिया।
दुर्घटनाओं का बना हुआ है खतरा। कई जगह नालियों में हो चुका अतिक्रमण।

मानसून सीजन को देखते हुए डीएम चंपावत मनीष कुमार के द्वारा एनएच विभाग को राष्ट्रीय राजमार्ग की नालियां खोलने के निर्देश दिए गए थे ।पर जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद एनएच विभाग के द्वारा लोहाघाट के राइकोट महर में कनौजिया एनर्जी स्टेशन व उसके अगल-बगल के क्षेत्र के पास बंद पड़ी नालियों को नहीं खोला गया है। जिस कारण आज मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर सड़क नहर में तब्दील हो गई। जिस कारण वाहन चालकों व पैदल राहगीरों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों ने कहा एमजे होटल से लेकर मरोड़ाखान तक सड़क को लावारिस हालत में छोड़ दिया गया है। कई जगह सड़क में नालिया बंद पड़ी है। जिस कारण बारिश होते ही सड़क नहर में तब्दील हो जाती है। लोगों ने कहा इस स्थान में सड़क काफी सकरी है बरसात का पानी बहने से सड़क के किनारे काफी बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं जिनमें वाहनों के पास लेने में दुर्घटनाओं का काफी बड़ा खतरा पैदा हो चुका है। विशेष कर दो पहिया वाहन चालकों के लिए। लोगों ने कहा कई बार एनएच के अधिकारियों से नालियों का निर्माण तथा सड़क किनारे डामरीकरण व गिट्टी भरने की मांग की गई पर एनएच के अधिकारियों के द्वारा समस्या को हर बार अनदेखा किया गया। लोगों ने कहा एनएच के अधिकारियों में जिलाधिकारी के निर्देशों का भी कोई असर होता नजर नहीं आ रहा है शायद एनएच के अधिकारी किसी बड़ी दुर्घटना के इंतजार में। लोगों ने कहा एनएच के अधिकारी कार्यालय जाने के लिए रोज इस स्थान से गुजरते हैं पर उन्हें सड़क की दुर्दशा व बंद पड़ी नालिया नजर नहीं आती है। लोगों ने जिलाधिकारी से राईकोट महर में एनएच की बंद पड़ी नालियों व सड़क की मरम्मत की मांग की है। लोगों ने कहा अगर इन स्थानों पर कोई भी दुर्घटना होती है उसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। फिलहाल मामले में एनएच के अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं। जबकि करोड़ों रुपए की धनराशि राष्ट्रीय राजमार्ग के सुधारीकरण के लिए सरकार के द्वारा उपलब्ध कराई गई है। लोगों ने कहा राष्ट्रीय राजमार्ग में कई जगह लोगों के द्वारा नालियों में अतिक्रमण किया जा चुका है। लोगों ने कहा अगर जल्द नालिया नहीं खोली गई तो मानसून सीजन में क्षेत्र के लोगों को काफी दिक्कते उठानी पड़ेगी ।फिलहाल लोगों में अधिकारियों की कार्य प्रणाली पर गहरी नाराजगी है। अब देखना है प्रशासन मामले में क्या संज्ञान लेता है।
विज्ञापन
चंपावत:जिलाधिकारी ने सीमा सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए बेहतर समन्वय एवं सतत निगरानी के दिए निर्देश
बाराकोट:मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती, बाराकोट से किया आर पार की लड़ाई का ऐलान
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल के तीन पूर्व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
बाराकोट:ग्राम सभा काकड़ के 41 वर्षीय बीर के देव डांगर संजय सिंह अधिकारी का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
बाराकोट (चंपावत):टूटी छत के नीचे तीन बच्चों के साथ रहने को मजबूर ग्यूनाड़ा की मनीषा जोशी जिलाधिकारी से मदद की गुहार।
चंपावत:जनपद के 681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन मिलन सेवा”: रेखा आर्य
पाटी (चंपावत):ग्रामीणों ने श्रमदान कर खोली बांस बसवाड़ी गर्शलेख सड़क सरकार की नाकामी की उजागर पक्की सड़क के लिए जूझते ग्रामीण।
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट क्षेत्र की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का कार्य तेज़, विभिन्न मोटर मार्गों पर किया गया पैच वर्क
डॉ0सोनाली ने जिला चिकित्सालय में एक ही दिन में किए 55 अल्ट्रासाउंड, मरीजों को मिली राहत
चंपावत:गड्ढामुक्त सड़कों को लेकर जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक, संबंधित विभागों को दिए शीघ्र मरम्मत के निर्देश