Wednesday 11th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डायट लोहाघाट में सेवारत शिक्षकों का पांच दिवसीय ब्लेंडेड एजुकेशन स्किलिंग प्रशिक्षण शुरू

लोहाघाट:दूरस्थ क्षेत्र के जूनियर स्कूल पासम में आधुनिक तकनीक से शिक्षा की शुरुआत

लोहाघाट:निर्दोष साबित हुए शिक्षक अर्जुन सिंह छतोला हाईकोर्ट ने किया आरोप मुक्त ।

लोहाघाट:गैस की बुकिंग न होने से जनता को नहीं मिल पा रही है रसोई गैस जनता परेशान। गैस गोदाम में उमड़ी उपभोक्ताओं क

उत्तराखंड:पूर्व उपनल कर्मियों को समान कार्य समान वेतन के लिए 289.98 करोड़ की व्यवस्था सरकार का बड़ा निर्णय

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:गैस की बुकिंग न होने से जनता को नहीं मिल पा रही है रसोई गैस जनता परेशान। गैस गोदाम में उमड़ी उपभोक्ताओं क

Laxman Singh Bisht

Wed, Mar 11, 2026

गैस की बुकिंग न होने से जनता को नहीं मिल पा रही है रसोई गैस जनता परेशान।

गैस गोदाम में उमड़ी उपभोक्ताओं की भारी भीड़।

व्यावसायिक गैस सिलेंडर न मिलने से होटल रेस्टोरेंट बंदी की कगार पर।

गैस एजेंसी के बाहर खड़े हैं रसोई गैस से भरे वाहन पर बुकिंग न होने से उपभोक्ताओं को नहीं मिल पा रहे हैं।लोहाघाट। मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध की आंच अब उत्तराखंड में भी नजर आने लगी है। तो वही चंपावत जिले में जहां व्यावसायिक सिलेंडरों की सप्लाई पूरी तरह बंद हो चुकी है। तो वहीं घरेलू गैस सिलेंडर मिलने में भी लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिले के लोहाघाट स्थित कुमाऊं मंडल विकास निगम के इंडियन गैस एजेंसी कार्यालय में आज बुधवार सुबह से ही रसोई गैस लेने के लिए उपभोक्ताओं की भारी भीड़ लग गई। पर साइड बंद होने से रसोई गैस की बुकिंग नहीं हो पा रही हैं जिस कारण उपभोक्ताओं को घरेलू रसोई गैस नहीं मिल पा रही। जिसके चलते दूर-दूर क्षेत्र से आए उपभोक्ताओं को बैरंग वापस लौटना पड़ा है। गैस एजेंसी के रवि बोहरा ने बताया घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति में कोई दिक्कत नहीं है ।पर सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओ को गैस को बुकिंग करनी अनिवार्य है तभी उपभोक्ता को रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया व्यवसायिक सिलेंडर की आपूर्ति पूरी तरह बंद हो चुकी है यह कब तक सुचारू होगा यह अभी नहीं बताया जा सकता है। उन्होंने बताया साइड बंद होने से रसोई गैस की बुकिंग नहीं हो पा रही है जिस कारण उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है कहा जल्द साइट ठीक हो जाएगी। उन्होंने समस्त उपभोक्ताओं से रसोई गैस की बुकिंग 25 दिन में अनिवार्य रूप से कराने की अपील की है। वही सितारगंज से से गेस का वाहन लेकर आए दिनेश चंद्र ने बताया कल से रसोई गैस का वाहन लोहाघाट गैस एजेंसी में खड़ा है पर गैस की बुकिंग न होने से उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। मामले में पूर्व व्यापार संघ कोषाध्यक्ष सतीश मुरारी व लोगो ने कहा रसोई गैस की बुकिंग न होने से उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं ।जिस कारण दूर-दूर क्षेत्र से आए उपभोक्ताओं को रसोई गैस नहीं मिल पाई। उन्होंने कहा बुकिंग न होने से पूरे लोहाघाट के नगरी क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्र की रसोई गैस व्यवस्था चरमरा गई है। कहा रसोई गैस न मिलने की अफवाह से भी लोग बड़ी तादात में गैस एजेंसी में सिलेंडर लेने पहुंचे है। उन्होंने कहा वही व्यावसायिक सिलेंडर ना मिल पाने से क्षेत्र के कई होटल व रेस्टोरेंट बंदी की कगार में पहुंच चुके हैं ।उन्होंने शासन प्रशासन से जल्द से जल्द रसोई गैस की बुकिंग सुचारु करने की मांग की है। वही सुबह से लाइन लगाकर गैस लेने पहुंचे उपभोक्ताओं में गैस की बुकिंग न होने पर गहरी नाराजगी है। उपभोक्ताओं ने कहा वह सुबह से ही गैस एजेंसी में आए हुए हैं पर साइड बंद होने से उनकी बुकिंग है नहीं हो पा रही है किस कारण उन्हें रसोई गैस नहीं मिल पाई उपभोक्ताओं ने कहा शासन प्रशासन जल्द से जल्द रसोई गैस की बुकिंग सुधार करें तथा लोगों को रसोई गैस के सिलेंडर उपलब्ध कराए।

जरूरी खबरें