Wednesday 4th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:राज्य स्तर पर इंस्पायर अवार्ड के जीआईसी सुई कीछात्रा चंद्रा चौबे का चयन

लोहाघाट:होली के रंगों के साथ आँखों की सुरक्षा भी जरूरी: डा 0विराज राठी

चंपावत:होली पर सेवा का सम्मान: स्वच्छता व यातायात के फ्रंटलाइन कर्मियों संग डीएम का आवास में रात्रि भोज

लोहाघाट के पाटन पाटनी में एक दशक से कायम है होली मिलन क्रिकेट परंपरा

चंपावत:एसपी पहुंची नेपाल बॉर्डर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जाएगा

: लोहाघाट:पर्यावरण मित्रों ने घायल बाज की बचाई जान सड़क में घायल पड़ा था आसमान का राजा

Laxman Singh Bisht

Sat, Feb 3, 2024
पर्यावरण मित्रों ने घायल बाज की बचाई जान सड़क में घायल पड़ा था आसमान का राजा शनिवार को नगर पालिका लोहाघाट के पर्यावरण मित्रों के द्वारा सराहनीय कार्य किया गया नगर के कूड़े का टंचिंग ग्राउंड धर्मघर में निस्तारण कर लोहाघाट की ओर वापस लौट रहे पर्यावरण मित्र संजय कुमार व उनके साथियों को धर्मघर के पास सड़क में घायल अवस्था में दुर्लभ प्रजाति का बाज मिला जो चोट लगने की वजह से उड़ नहीं पा रहा था संजय कुमार ने बताया घायल बाज को देख वह लोग उसे लोहाघाट के पशु चिकित्सालय ले आए जहां डॉक्टर जनक चंद के द्वारा घायल बाज का उपचार किया गया डॉक्टर चंद ने बताया बाज के पंख में गहरी चोट लगी हुई है एक हफ्ता इलाज करने के बाद आसमान का यह राजा ठीक होकर फिर से ऊंची उड़ान भर सकेगा वही बाज की मरहम पट्टी करने के बाद संजय कुमार और उनके साथी अंकित कुमार व शिवम के द्वारा घायल बाज को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया वहीं पर्यावरण मित्रों के द्वारा करें गए सराहनीय कार्य की लोगों के द्वारा प्रशंसा करी जा रही है

जरूरी खबरें