Sunday 8th of February 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:केमिकल से बीमार पड़ी छात्राओं व शिक्षिका को आज अस्पताल से किया जाएगा डिस्चार्ज।

पाटी: डीएम के निर्देश पर बॉस बस्वाडी विद्यालय में शिक्षक की हुई तैनाती ग्रामीणों ने डीएम को दिया धन्यवाद।

लोहाघाट डायट में शिक्षकों की 6 दिवसीय संगीत कौशल विकास कार्यशाला का शुभारंभ

लोहाघाट:पं0बेनीराम पुनेठा रा0ई 0का0 लोहाघाट मे 11 फरवरी को पुरातन छात्रों का होगा सम्मेलन।

टनकपुर:सीएम धामी की चम्पावत को विकास की चार बड़ी सौगात

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:6 महीने बाद भी नहीं लग पाई सोलर लाइट बसौटा (बगोटी) में जिला अक्षय ऊर्जा अधिकारी ने ग्रामीण का नंबर किया ब्लॉक

Laxman Singh Bisht

Wed, Feb 4, 2026

6 महीने बाद भी नहीं लग पाई सोलर लाइट बसौटा (बगोटी) में। जिला अक्षय ऊर्जा अधिकारी ने ग्रामीण का नंबर किया ब्लॉक।

जिलाधिकारी से समस्या के समाधान की मांग करेंगे ग्रामीणआदर्श चंपावत जिले के अधिकारी अपनी जिम्मेदारी के प्रति कितने गंभीर हैं इसका उदाहरण चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत बसौटा (बगोटी)तोक में देखने को मिला है। जब विद्युत समस्या को देखते हुए क्षेत्र के ग्रामीणों ने सामाजिक कार्यकर्ता भुवन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में जिला अक्षय ऊर्जा अधिकारी को गांव में 10 सोलर लाइट लगाने के लिए पत्र दिया था। सामाजिक कार्यकर्ता भुवन सिंह बिष्ट ने बताया दूरस्थ गांव में विद्युत समस्या से होने वाली दिक्कतों को देखते हुए 20 अगस्त 2025 को उनके द्वारा जिला अक्षय ऊर्जा विभाग को गांव में 10 सोलर लाइट लगाने के लिए पत्र दिया गया था। जिसमें विभाग द्वारा हमारे पत्र को स्वीकारते हुए 01 महीने के भीतर 10 सोलर लाइट लगाने का आश्वासन दिया गया था जो आज तक नहीं लग पाई है। भुवन सिंह बिष्ट ने बताया एक महीना इंतजार करने के बाद फिर विभाग से संपर्क किया गया तो उनके द्वारा हमें फिर 15 दिन में सोलर लाइट लगाने का आश्वासन दिया गया पर सोलर लाइट फिर भी नहीं लगी ।विभाग द्वारा कोर्ट की तरह उन्हें तारीख पर तारीख दी गई पर आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। भुवन सिंह बिष्ट ने बताया जब उन्होंने जिला अक्षय ऊर्जा अधिकारी से जिलाधिकारी से शिकायत करने की बात कही तो जिला अक्षय ऊर्जा अधिकारी चांदनी बंसल के द्वारा उनका नंबर तक ब्लॉक कर दिया गया है। उन्होंने कहा अगर इस हफ्ते हमारी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो समस्त ग्रामीण जिला अधिकारी चंपावत के पास जाकर अपनी समस्या को रखेंगे उन्होंने कहा अधिकारी किस प्रकार से अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं यह इसका जीता जागता उदाहरण है। उन्होंने जिला अक्षय ऊर्जा अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की है। कुल मिलाकर अधिकारी अपने जिम्मेदारी के प्रति कितने गंभीर हैं यह उसका जीता जागता उदाहरण है। जब हमारे द्वारा जिला अक्षय ऊर्जा अधिकारी चांदनी बंसल से उनका पक्ष जानने के लिए फोन पर संपर्क किया गया तो उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया।

जरूरी खबरें