Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जनता मिलन में जिलाधिकारी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

बाराकोट:चामी आषाढी मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ। निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाइकिलों सहित 02 गिरफ्तार

लोहाघाट:मांगों को लेकर महाविद्यालय की छत में चढ़े छात्र संघ पदाधिकारी। प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर।

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

सूचना

: लोहाघाट:एक हफ्ते बाद भी वन विभाग की पकड़ से दूर बच्चे का हमलावर गुलदार गांव में दहशत बरकरार 

Laxman Singh Bisht

Sat, Oct 26, 2024
एक हफ्ते बाद भी वन विभाग की पकड़ से दूर बच्चे का हमलावर गुलदार गांव में दहशत बरकरार 18 अक्टूबर शाम 8:00 बजे लोहाघाट के राईकोट कुंवर गांव में 3 वर्षीय बच्चे आरव को घर की सीढ़िया से गुलदार उठा ले गया था गुलदार के हमले में आरब गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसका अभी सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में उपचार चल रहा है अब आरब की स्थिति ठीक है वही 19 अक्टूबर को वन विभाग के द्वारा तत्काल हमलावर गुलदार को पकड़ने के लिए राईकोट मे पिंजरा लगाया गया था लेकिन एक हफ्ता बीत जाने के बावजूद हमलावर गुलदार पिजड़े के पास फ़टका तक नहीं है ग्रामीणों के मुताबिक गुलदार अभी भी क्षेत्र में घूम रहा है जिस कारण गांव में दहशत बनी हुई अब वन विभाग पिजड़े की लोकेशन बदलने की दिशा में कार्य कर रहा है लोहाघाट रेंजर दीप जोशी के मुताबिक गुलदार की गतिविधियों को देखने के लिए वन विभाग के द्वारा चार ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं बन कर्मियों के द्वारा क्षेत्र में गस्त की जा रही है उन्होंने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है फिलहाल हमलावर गुलदार वन विभाग की पकड़ से दूर है

विज्ञापन

जरूरी खबरें