Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना से वरिष्ठ नागरिकों को मिल रहा आर्थिक संबल

पाटी:सड़क कटिंग कार्य के चलते ग्रामीण के आवासीय भवन को खतरा अधिशासी अभियंता को ज्ञापन ।

लोहाघाट:विद्युत केबल बदलने के कार्य के चलते 27 जून को आदर्श कलोनी में विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित

लोहाघाट:मऊ चोमेल सड़क के गड्ढे व टूटी हुई सुरक्षा दीवारें दुर्घटनाओं को दे रही दावत।

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:सेवा पुस्तिका ढूंढने के लिए एनएच के अधिशासी अभियंता ने सभी कार्मिकों को अक्षत लाने के दिए अजीबोगरीब निर्देश

Laxman Singh Bisht

Fri, May 16, 2025

सेवा पुस्तिका गुम करने वाले व्यक्ति को ढूंढने के लिए मंदिरों में चढ़ाए जाएंगे अक्षत।

राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड एनएच लोहाघाट के अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार ने एक अजीबो गरीब आदेश जारी किया है। उन्होंने सहायक अभियंता की सेवा पुस्तिका गुम होने के चलते एनएच के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को दो-दो मुट्ठी अक्षत 17 मई तक मंदिर में डालने के लिए लाने के निर्देश लिखित में जारी किए हैं । अधिशासी अभियंता का यह निर्देश काफी चर्चाओं में है ।निर्देश में लिखा गया है सहायक अभियंता जय प्रकाश की सेवा पुस्तिका अधिष्ठान सहायक की अलमारी से गुम हो गई है। जो काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिल पाई है अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार ने अब सहायक पुस्तिका ढूंढने व गुम करने वाले व्यक्ति का पता लगाने के लिए। देवी देवताओं की सहायता लेने का निर्णय लिया है। जिसके लिए सभी कार्मिकों को मंदिर में डालने के लिए दो-दो मुट्ठी चावल 17 मई तक लाने के निर्देश दिए है कहा अब देवता ही न्याय करेंगे।मामला काफी चर्चाओं में है। अब देखना है कल एनएच के अधिकारी व कर्मचारी आदेशानुसार अक्षत लेकर आते हैं या नही।

जरूरी खबरें