Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

नैनीताल: बिना अनुमति डीएम की कॉल रिकॉर्डिंग कर सार्वजनिक करने पर पोर्टल संपादक को जारी किया कारण बताओ नोटिस

सूचना

: लोहाघाट:प्रसिद्ध फिल्म निर्माता मारूख मिर्जा ने अपनी अगली फिल्म के लिए लोहाघाट में देखी लोकेशन जल्द शुरू होगी शूटिंग

Laxman Singh Bisht

Sat, Mar 16, 2024
प्रसिद्ध फिल्म निर्माता मारूख मिर्जा ने अपनी अगली फिल्म के लिए लोहाघाट में देखी लोकेशन प्रसिद्ध फिल्म निर्माता, निर्देशक वह लेखक मारुख मिर्जा ने लोहाघाट की वादियो में अपनी अगली हिंदी फीचर फिल्म के लिए नई लोकेशंस की तलाश की उन्होंने आगामी अक्टूबर या नवंबर माह से अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू होने की उम्मीद जताई मालूम होगी वर्ष 1992 में उन्होंने मिर्जा ब्रदर्स के बैनर तले अपनी फिल्म माशूक व सलामी की शूटिंग लोहाघाट व उसके आसपास के क्षेत्र में की थी उसे वक्त पहली बार शूटिंग के चलते लोहाघाट की वादियां सुनहरे परदे पर आई आयशा जुल्का, अयूब खान, प्राण ,  संयुक्ता सिंह, भरत कपूर ,दिलीप ताहिल ,राजू श्रीवास्तव जैसे नामी कलाकारों को देखने के लिए लोहाघाट में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी इन फिल्मों के गाने बहुत प्रसिद्ध हुए थे उसके बाद एक था दिल एक थी धड़कन ,इश्क में जीना इश्क में मरना आदि फिल्मों की शूटिंग भी लोहाघाट क्षेत्र में हुई उन्होंने वर्ष 2012 में अपनी आखिरी फिल्म से यश टू लव की शूटिंग छमनिया व उसके आसपास के क्षेत्र में करी थी एक बार फिर मारुख ने अपनी फिल्म की यहां शूटिंग करने की कवायद की है वही मारुख मिर्जा छमनिया में कंक्रीट का जंगल देख काफी दुखी हुए उन्होंने कहा उत्तराखंड सरकार ने इस भूमि को फिल्म सिटी के तौर पर विकसित करना चाहिए था उन्होंने कहा उनका लोहाघाट से काफी पुराना दिली रिश्ता है काफी फिल्मों की शूटिंग उन्होंने यहां करी है लोहाघाट की वादियां काफी खूबसूरत है अब लोहाघाट काफी बदल चुका है उन्होंने कहा जल्द ही वह अपनी नई फिल्म की शूटिंग लोहाघाट में फिर शुरू करेंगे उनके द्वारा डीएम चंपावत से भी मुलाकात करी गई वही उनके पुराने मित्र व फार्मेसी ऑफिसर सुरेश जोशी ने बताया कि उन्होंने कोली झील साइट, तोलान,छमनिया ,खेतीखान , लोहाघाट डाकबंगला व खुना बोहरा आदि क्षेत्रों को काफी पसंद किया है यदि सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो आगामी समय में यहां शूटिंग शुरू करेंगे जोशी ने बताया लोहाघाट मिर्जा के दिल में बसा हुआ है कोरोना काल में भी उन्होंने यहां की लोगों की मदद के लिए राशन व कपड़े काफी मात्रा में भिजवाए थे इस दौरान उनके साथ संजय चतुर्वेदी ,राहुल आदि उनके साथ रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें