Saturday 7th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:10 किलोमीटर पैदल चल आधार कैंप लगाने रोड विहीन गांव बकोड़ा पहुंची टीम।

पिथौरागढ़ की निर्मला पानू को महिला कल्याण उत्कृष्ट सेवा सम्मान 2026 से राज्यपाल ने किया सम्मानित।

देहरादून: कैबिनेट बैठक में 5 महत्वपूर्ण प्रस्तावो को मंजूरी

हरिद्वार:केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को ‘जनजन की सरकार चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग

बाराकोट:सीएम धामी ने छुलापै के अनुज को यूपीएससी में ऑल इंडिया 69 वी रैंक के लिए दी शुभकामनाएं

: लोहाघाट: किसानो व जवानो ने मिलकर मनाया होली उत्सव एक दूसरे के गले लग होली की दी बधाइयां

Laxman Singh Bisht

Mon, Mar 25, 2024
ग्रामीणों व आईटीबीपी के जवानो ने मिलकर मनाया होली उत्सव एक दूसरे के गले लग होली की दी बधाइयां लोहाघाट में होली पर एक शानदार नजारा देखने को मिला जहां किसानों व जवानों ने मिलकर होली मनाई सोमवार को 36 वी वाहिनी आईटीबीपी के कमांडेंट धर्मपाल सिंह रावत के नेतृत्व में लोहाघाट के छमनिया आइटीबीपी कैंप में आईटीबीपी के जवानों व बिसुंग व सुई क्षेत्र के ग्रामीणों ने मिलकर धूमधाम से होली उत्सव मनाया तथा मिलकर होली गायन किया तो वही जवानों ने अपने शानदार छोलिया नृत्य से लोगों का दिल जीत लिया वही कमांडेंट डीपीएस रावत छोलिया नृत्य में झूमते हुए नजर आए तो वही हावा चीफ पैटर्न मनोरमा रावत हिंमबीर परिवारों के साथ होली की मस्ती में नजर उन्होंने हिमबीर परिवारों के साथ होली का भरपूर आनंद लिया कमांडेंट रावत ने सभी ग्रामीण व जवानों को होली की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना करी तथा ग्रामीणों व जवानों ने गले मिलकर एक दूसरे को होली की बधाईया दी वही बिसुंग की टीम ग्राम प्रधान राजेंद्र फर्त्याल तो सुई की टीम ने ग्राम प्रधान भुवन चंद्र चौबे के नेतृत्व में होली उत्सव मे प्रतिभाग किया इस मौके पर डिप्टी कमांडेंट राजेश कुमार मीणा, राजकुमार बोहरा , द्वितीय कमान अशोक कुमार, हर्षवर्धन असिस्टेंट कमांडेंट सुखराज सिंह ,गोविंद बल्लभ, कल कृष्ण, विक्रम सिंह ,जगदीश प्रसाद ,सूबेदार मेजर संजीव सूबेदार जी एल वर्मा सहित श्याम दत्त चौबे, दिनेश ढेक,दीपक फर्त्याल ,श्याम दत्त मुरारी ,रघुवर मुरारी, मदन पुजारी, राजेंद्र फर्त्याल सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे

जरूरी खबरें