Tuesday 14th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:भाजपा की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान।

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:शिक्षक दीवान पुजारी को सेवानिवृत्ति पर साथी शिक्षकों ने दी शानदार विदाई

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 19, 2025

शिक्षक दीवान पुजारी को सेवानिवृत्ति पर साथी शिक्षकों ने दी शानदार विदाई उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय लोहाघाट मे गुरुवार 19 जून को जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सेवानिवृत्त शिक्षक दीवान सिंह पुजारी का विदाई समारोह जिला अध्यक्ष रमेश देव की अध्यक्षता एवं महामंत्री जगदीश सिंह तरागी के संचालन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में साथी शिक्षकों ने दीवान सिंह पुजारी को शानदार विदाई दी। तथा उनके कार्यकाल की सराहना की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी घनश्याम भट्ट ने सेवानिवृत शिक्षक दीवान सिंह पुजारी के कार्यकाल के बारे में बताया कि वह एक कर्मठ खेल प्रेमी एवं छात्र-छात्राओं के प्रति समर्पित शिक्षक रहे।कहा पुजारी ने छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के क्षेत्र के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी आगे बढ़ाने के सराहनीय प्रयास किए। इस दौरान सभी साथी शिक्षकों ने शिक्षक पुजारी को भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए सम्मान पूर्वक विदाई दी। जिला अध्यक्ष रमेश सिंह देव ने कहा पुजारी हमेशा छात्रों के लिए समर्पित रहे तथा उनका कार्यकाल हमेशा विवाद रहित रहा। कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष पुष्कर नाथ ,अखिलेश ओली ,राजू कुमार, पान सिंह अधिकारी, जीवन मेहता, दीप जोशी, ललित तिवारी, ललित मोहन पांडे ,जगदीश बोरा ,राम प्रसाद ,फरजाना सलीम, कुसुम अधिकारी, उर्मिला ख़रायत , पान सिंह चमलेगी व गोविंद सिंह अधिकारी आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें